फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने ‘गुंडे’ की पुरानी यादों को किया साझा, प्रशंसकों को भाई कातिलाना अदाएं

Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 17 Nov 2024 10:27 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म ‘गुंडे’ की बीटीएस तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों को साझा कर उन्होंने अपनी और अपने प्रशंसकों की पुरानी यादों को  ताजा कर दिया।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared unseen BTS Pictures of gunday movie fans reacted on her bold pictures
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘गुंडे’ की कुछ बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में साथ काम किया है।


 
Priyanka Chopra shared unseen BTS Pictures of gunday movie fans reacted on her bold pictures
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका ने साझा की बीटीएस तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गुंडे’ के पर्दे के पीछे की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। इन तस्वीरों में वह फिल्म में दिए गए कुछ बोल्ड दृश्यों और पोशाक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही  रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टीम की मजेदार झलक भी दिखी। पोस्ट के बैकग्राउंड में उनका पसंदीदा गाना अस्सलाम-ए-इश्क़ुम लगा हुआ था।
Bhojpuri Actors Net Worth: कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर सितारा? जानें किसने कमाई है कितनी दौलत

 
Priyanka Chopra shared unseen BTS Pictures of gunday movie fans reacted on her bold pictures
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
अभिनेत्री ने ताजा की पुरानी यादें
इन पुरानी यादों को ताजा करते हुए, प्रियंका ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी, जिसमें लिखा था, "मैं अपने फोन को देख रही थी और ये तस्वीरें मेरी यादों में उभर आईं। किसी को यह याद है?? अब तक की सबसे मजेदार कार्यों में से एक! अविश्वसनीय स्थान, सबसे मजेदार कास्ट और क्रू और प्यारे अली अब्बास जफर, जिन्होंने हमें एक साथ लाया। अच्छी यादें अच्छे लोगों से बनाई जाती हैं।”

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared unseen BTS Pictures of gunday movie fans reacted on her bold pictures
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
 प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री ने जैसे ही यह पोस्ट साझा की उनके प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा,  "कोई कैसे भूल सकता है कि नंदिता मेरी पसंदीदा हैं।” एक अन्य ने लिखा वह कातिलाना अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वहीं, एक यूजर ने पूछा कि वह बॉलीवुड में कब वापसी कर रही हैं? जबकि एक अन्य प्रशंसक ने आग्रह किया, "हमें आपकी याद आती है बॉलीवुड में वापस आ जाइए।" 

 
विज्ञापन
Priyanka Chopra shared unseen BTS Pictures of gunday movie fans reacted on her bold pictures
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल' के अगले सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके पास कई रोमांचक परियोजनाएं हैं, जिनमें इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' शामिल है।
Amaran Box Office Collection 18: बॉक्स ऑफिस पर लगातार जिंदा है 'अमरण', उछाल के साथ 200 करोड़ की तरफ बढ़ाए चरण
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed