Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Priyanka Mohan started dubbing for Nani's next Saripodhaa Sanivaaram she is playing role of a police officer
{"_id":"668be7082bbb09b4b50e263e","slug":"priyanka-mohan-started-dubbing-for-nani-s-next-saripodhaa-sanivaaram-she-is-playing-role-of-a-police-officer-2024-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Mohan: प्रियंका मोहन ने शुरू की 'सारिपोधा सानिवारम' की डबिंग, निभा रही हैं पुलिस अधिकारी का किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Mohan: प्रियंका मोहन ने शुरू की 'सारिपोधा सानिवारम' की डबिंग, निभा रही हैं पुलिस अधिकारी का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:48 PM IST
सार
अभिनेता नानी लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। वो अब अपनी अगली फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में, निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रियंका का लुक साझा किया था और अब उनसे जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है।
अभिनेता नानी लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। वो अब अपनी अगली फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में, निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रियंका का लुक साझा किया था और अब उनसे जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका मोहन ने 'सारिपोधा सानिवारम' के लिए अपनी डबिंग शुरू कर दी है। वो इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी, जिसका नाम चारु होता है। इसकी जानकारी फिल्म निर्माताओं द्वारा पोस्टर जारी करके दी गई थी। उनके प्रशंसक उनका यह अवतार देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
प्रियंका मोहन केवल 'सारिपोधा सानिवारम' से ही सुर्खियां नहीं बटोर रही हैं, बल्कि वो 'ओजी' फिल्म को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम'
- फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani
नानी और प्रियंका मोहन इससे पहले 'गैंग लीडर' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं और 'सारिपोधा सानिवारम' में दोनों दूसरी बार एक साथ परदे पर दिखाई देंगे। हाल ही में, फिल्म का गाना 'गरम-गरम' रिलीज किया गया था, जिसे विशाल ददलानी ने गाया है। इसका संगीत जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है।
'सारिपोधा सानिवारम' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसमें नानी और प्रियंका मोहन के अलावा साई कुमार, अदिति बालन और सुभलेका सुधाकर भी अभिनय कर रहे हैं। फिल्म में एसजे सूर्या विलेन के रोल में दिखाई देंगे। 'सारिपोधा सानिवारम' को 29 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।