रामचरण तेजा की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राम चरण तेजा और कियारा आडवाणी की इस फिल्म को लेकर काफी अफवाहें भी उड़ रही हैं। खासकर फिल्म की रिलीज में विलंब होने से जुड़ी अफवाहें काफी सुर्खियां बटोर रही थीं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि फिल्म को अगले साल के लिए टाला जा सकता है। हालांकि, अब इस पर फिल्म के निर्माता ने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान जानकारी दी है।
Game Changer: 'गेम चेंजर' की रिलीज में बदलाव की अफवाहों के बीच, निर्माता दिल राजू ने साफ की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गेम चेंजर' के निर्माताओं ने इस फिल्म को क्रिसमस के मोके पर रिलीज करने करने का लक्षय रखा है। निर्माता दिल राजू ने साफ करते हुए कहा, "शूटिंग पूरी हो चुकी है और हम इस साल क्रिसमस के दौरान फिल्म को रिलीज भी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म शंकर सर और राम चरण की छवि को बदल कर रख देगी। यह भारतीय राजनीति के एक ऐसे पहलू को छूती है और सामाजिक विषय की खोज करती है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और बड़ी सफलता साबित होगी।"
निर्माता ने इस आगामी फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह एक बेहतरीन व्यवसायिक फिल्म है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से निर्देशक शंकर अपने पुराने रंग में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा,"शंकर सर ने पहले भी इस तरह की फिल्में की हैं, लेकिन रोबोट के बाद उन्होंने कहानी कहने का अपना अंदाज बदल दिया है। वह अब लंबे समय के बाद गेम चेंजर के साथ उसी तरह की फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते थे। यह एक हीरो-विलेन वाली फिल्म है। इसमें पांच गाने हैं, जो दर्शकों को देखने में काफी मनोरंजक लगेगा।"
Vekh Sohneyaa: गुरफतेह पीरजादा के प्यार में गिरफ्तार दिखीं अनन्या पांडे, दिल छू रहा कॉल मी बे का पहला गाना
यह फिल्म मूल रूप से दशहरा पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। क्रिसमस वाले सप्ताहांत को आमिर खान ने पहले ही सुनिश्चित कर लिया है। उनकी फिल्म 'सितारे जमीन पर' इस मौके पर ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा हॉलीवुड की 'मुफासा: द लॉयन किंग' और वरुण धवन की 'बेबी जॉन' भी इस दौरान ही रिलीज होने वाली हैं।
Bengali Artistes: महिला डॉक्टर के साथ घटी जघन्य घटना से सहमी अभिनेत्रियां, सुरक्षित कार्यस्थल के लिए उठाई आवाज
'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। वहीं, शंकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा एसजे सूर्या, अंजलि, जयराम, नवीन चंद्रा, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी, नसीर आदि भी नजर आने वाले हैं।फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश ने किया है। फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होने वाली है, जिसमें एक ईमानदार आईपीएएस अधिकारी की कहानी दिखाई जाएगी, जो भष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलता है।
Celebs: विवादित बयान के चलते जमकर ट्रोल हो चुके हैं ये सितारे, अब अरशद वारसी की टिप्पणी पर गरमाया माहौल