{"_id":"6749fad67e11b80cb40d74ef","slug":"pushpa-2-actor-allu-arjun-and-rashmika-mandanna-dance-perform-signature-step-on-song-angaron-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने ‘अंगारों’ पर किया डांस, सिग्नेचर स्टेप से जीता प्रशंसकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका ने ‘अंगारों’ पर किया डांस, सिग्नेचर स्टेप से जीता प्रशंसकों का दिल
Fri, 29 Nov 2024 11:05 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:05 PM IST
सार
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने ‘अंगारों’ गाने पर डांस किया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पुष्पा 2’ भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इसे रिलीज होने में बस पांच दिन बचे हैं। प्रशंसकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर बिहार के पटना में एक भव्य आयोजन के दौरान रिलीज किया गया। वहीं, चेन्नई में इसके आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ रिलीज किया गया। अब शुक्रवार को फिल्म का एक प्रमोशनल इवेंट रखा गया। इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन और रश्मिका के डांस मूव्स ने सभी का दिल जीत लिया।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम @rashmika_mandanna
‘अंगारों’ गाने पर किया डांस
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रचार में जोर-शोर से लगे हुए हैं। 29 नवंबर को मुंबई में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में दोनों ने तब सब का दिल जीत लिया, जब उन्होंने फिल्म के गाने ‘अंगारों’ पर अपना ‘सिग्नेचर’ स्टेप के साथ डांस किया। दर्शकों का मनोरंजन करने में अभिनेता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अब सोशल मीडिया पर उनका यह डांस स्टेप तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
Amaran: शिवकार्तिकेयन ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, रक्षा मंत्री ने 'अमरण' की सफलता पर टीम को दी बधाई

View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका ने याद किया 'पुष्पा' के साथ का सफर
इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने ‘पुष्पा’ की फ्रेंचाइजी के साथ अपने पांच साल के अनुभवों को साझा किया। अभिनेत्री ने ‘पुष्पा’ को अपना घर बताया। कार्यक्रम में सभी की निगाहें रश्मिका पर ही टिकी रहीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का भी धन्यावाद किया।

अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘पुष्पा’ की स्टार कास्ट
फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल पुष्पा राज, श्रीवल्ली और भंवर सिंह शेखावत के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। ‘पुष्पा’ के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन को पहले भाग में उनके प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

पुष्पा 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
‘पुष्पा 2’ रिलीज डेट
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट कई बार खिसक भी चुकी है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता और इंतजार दोनों को बढ़ा दिया है।
Ajith Kumar Movies: तमिल सुपरस्टार अजीत की वो पांच दमदार फिल्में, जिनमें अभिनेता का दिखा धमाकेदार अंदाज