फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, दिया इतना दान

Wed, 04 Sep 2024 01:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 04 Sep 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
pushpa 2 actor Allu Arjun donates 1 crore rupees for andhra pradesh telangana flood relief fund shares post
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आई बाढ़ ने वहां तबाही मचाई है और काफी नुकसान हुआ है। विनाशकारी बाढ़ की चपेट में हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। विस्थापितों और पीड़ितों की मदद के लिए सितारे भी आगे आ रहे हैं। अभिनेता जूनियर एनटीआर ने राहत प्रयासों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान किए। अब अल्लू अर्जुन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

Emmys 2024: 76वें एमी अवार्ड्स का प्रोमो जारी, मजेदार अंदाज में नजर आए पिता-पुत्र यूजीन और डैन लैवी

pushpa 2 actor Allu Arjun donates 1 crore rupees for andhra pradesh telangana flood relief fund shares post
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

एक्टर अल्लू अर्जुन ने पोस्ट साझा कर लिखा है, 'मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विनाशकारी बारिश के कारण हुए नुकसान और पीड़ा से बेहद दुखी हूं। इन कठिन समय में मैं राहत प्रयासों में मदद के लिए दोनों राज्यों के सीएम राहत कोष में कुल 1 करोड़ का दान देता हूं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं'।

pushpa 2 actor Allu Arjun donates 1 crore rupees for andhra pradesh telangana flood relief fund shares post
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है और हजारों लोग फंस गए हैं। इसके लिए फिल्मी हस्तियां भी मदद के लिए हाथ बढ़ा रही हैं। जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन के अलावा वैजयंती मूवीज ने भी राहत कार्यों में मदद के लिए दान किया है। वैजयंती मूवी की तरफ से राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए गए हैं।
Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की 'इमरजेंसी', हाईकोर्ट का सीबीएफसी को निर्देश देने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 actor Allu Arjun donates 1 crore rupees for andhra pradesh telangana flood relief fund shares post
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr

वहीं, जूनियर एनटीआर ने कल एक्स पर पोस्ट साझा कर राहत कार्यों में मदद के लिए धनराशि दिए जाने का एलान किया था। एक्टर ने लिखा, 'अपनी ओर से मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये का दान देने की घोषणा कर रहा हूं, ताकि बाढ़ आपदा से राहत के लिए दोनों तेलुगु राज्यों की सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों में मदद मिल सके।' आज अल्लू अर्जुन ने भी 1 करोड़ रुपये राहतकोष में दान किए हैं। 

विज्ञापन
pushpa 2 actor Allu Arjun donates 1 crore rupees for andhra pradesh telangana flood relief fund shares post
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' है। इसे लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'पुष्पा' ब्लॉकबस्टर रही थी। फिलहाल दर्शकों के बीच कायम उत्साह को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि सीक्वल भी धमाल मचाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed