फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: ‘पुष्पा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे अल्लू अर्जुन, जानिए किन एक्टर्स ने ठुकराया था इस फिल्म का ऑफर

Wed, 04 Dec 2024 05:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 04 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद नहीं थे।

विज्ञापन
Pushpa 2 Allu arjun rashmika mandanna fahad fassil were not first choice for movie these stars offered
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन की और देरी है। ‘पुष्पा: द रूल’ 4 दिसंबर को हैदराबाद में और 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देशभर में इसे लेकर काफी क्रेज है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा’ के लिए अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल पहली पसंद नहीं थे। 

 
Pushpa 2 Allu arjun rashmika mandanna fahad fassil were not first choice for movie these stars offered
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh
‘पुष्पा’ के लिए पहली पसंद था ये अभिनेता
फिल्म के निर्देशक सुकुमार के लिए अल्लू  अर्जुन पहली पसंद नहीं थे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा: द राइज’ के निर्देशक सुकुमार महेश बाबू को मुख्य किरदार ‘पुष्पराज’ के तौर पर लेना चाहते थे। हालांकि, महेश बाबू ने ग्रे शेड्स वाले किरदार को निभाने में संकोच किया और इससे किनारा कर लिया। 
Mansoor Ali Khan Son: 'लियो' अभिनेता मंसूर अली खान के बेटे अली खान तुगलक गिरफ्तार, ड्रग्स तस्करी का लगा आरोप

 
Pushpa 2 Allu arjun rashmika mandanna fahad fassil were not first choice for movie these stars offered
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम
‘पुष्पराज’ के किरदार में अल्लू अर्जुन ने रचा इतिहास
महेश बाबू ने जब फिल्म के लिए मना कर दिया, तब अल्लू अर्जुन से इस भूमिका के लिए संपर्क किया गया। अल्लू अर्जुन ने फिल्म में अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता और प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बनें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Allu arjun rashmika mandanna fahad fassil were not first choice for movie these stars offered
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीवल्ली की भूमिका के लिए इस अभिनेत्री को मिला था ऑफर
‘पुष्पा: द राइज’ में अपने डांस मूव्स से सामंथा रूथ प्रभु ने स्क्रीन पर आग लगा दी। हालांकि, इसी रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा को पहले फिल्म में ‘श्रीवल्ली’ की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। सामंथा ‘रंगस्थलम’ के बाद स्क्रीन पर एक ग्रामीण लड़की का किरदार नहीं निभाना चाहती थीं। इसके बाद यह भूमिका रश्मिका मंदाना को ऑफर की गई। वहीं, इसके आइटम सॉन्ग 'ऊ अंटवा' के लिए पहले नोरा फतेही से संपर्क किया गया और फिर दिशा पटानी से। हालांकि, दोनों ने ही कुछ कारणों से इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 
विज्ञापन
Pushpa 2 Allu arjun rashmika mandanna fahad fassil were not first choice for movie these stars offered
विजय सेतुपति - फोटो : ट्विटर
विजय सेतुपति को हुई थी फहाद के किरदार की पेशकश
निर्देशक सुकुमार ने ‘पुष्पा’ के विलेन एसपी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका की पेशकश कथित तौर पर विजय सेतुपति को पेश की थी। हालांकि, अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण, अभिनेता सुकुमार की फिल्म के लिए समय नहीं निकाल सके। विजय के बाद इस किरदार के लिए जीशु सेनगुप्ता को अप्रोच किया गया, जिन्होंने कोविड महामारी के चलते इनकार कर दिया। फिर विक्रम, माधवन और आर्या से भी संपर्क साधा गया, लेकिन अंत में यह किरदार फहद फासिल के हिस्से में आया।
Mohrey Trailer: वेब सीरीज ‘मोहरे’ में दिखेगी गुनाहों की दुनिया संग धोखे के कहानी, फिर विलेन बने जावेद जाफरी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed