सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 2: पुष्पा 2 की कमाई 45 फीसदी से ज्यादा गिरी, तेलुगु दर्शकों ने क्या नकार दी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 06 Dec 2024 11:35 PM IST
सार

Pushpa 2 Collection Day 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, बावजूद इसके यह कई फिल्मों से आगे निकल गई। 

विज्ञापन
Pushpa 2 box office Collection Day 2 allu arjun rashmika mandanna beats rrr baahubali 2 kalki 2898 ad jawan
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत हुई है। पहले दिन यानी गुरुवार को जहां इस फिल्म ने दमदार कमाई करते हुए 165 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई है। सभी भाषाओं क मिलाकर फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 45.14 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। हालांकि, इसके बावजूद भी कुल कमाई के मामले में 'पुष्पा 2' बाकी भारतीय फिल्मों में सबसे आगे है। 


Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी
 

Trending Videos
Pushpa 2 box office Collection Day 2 allu arjun rashmika mandanna beats rrr baahubali 2 kalki 2898 ad jawan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पुष्पा 2 ने देशभर में  90.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें पांचों भाषाओं के कलेक्शन शामिल हैं।

हिंदी भाषा 55 करोड़ रुपये
तेलुगु भाषा 27.1 करोड़ रुपये
तमिल भाषा 5.5 करोड़ रुपये
कन्नड़ भाषा 60 लाख रुपये
मलयालम भाषा 1.9 करोड़ रुपये

Pushpa 2 The Rule Review: आरंभ से अंत तक सिर्फ पुष्पा ही पुष्पा, शेखावत की शेखी निकली, धमाके से निकली पुष्पा 3

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 box office Collection Day 2 allu arjun rashmika mandanna beats rrr baahubali 2 kalki 2898 ad jawan
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 265 करोड़ रुपये हो चुकी है। दूसरे दिन की कमाई के साथ भी 'पुष्पा 2' कई फिल्मों से आगे निकल गई है। हालांकि, पुष्पा 2 को दूसरे दिन 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए थोड़ा और संघर्ष करना होगा। खबर लिखे जाने तक पुष्पा 2 के दूसरे दिन का कलेक्शन केजीएफ 2 के कलेक्शन से 40 लाख रुपये दूर था।
 

दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

फिल्में दूसरे दिन की कमाई
केजीएफ 2 90.5 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 द रूल 90.1 करोड़ रुपये
बाहुबली 90 करोड़ रुपये
आरआरआर 86.7 करोड़ रुपये
एनिमल 66.27 करोड़ रुपये
कल्कि 2898 एडी  59.3 करोड़ रुपये  
जवान  53.23 करोड़ रुपये

Pushpa 2 box office Collection Day 2 allu arjun rashmika mandanna beats rrr baahubali 2 kalki 2898 ad jawan
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी पुष्पा 2
वहीं 'पुष्पा 2' के पहले दिन की कमाई के बारे में बात करें तो गुरुवार को फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। इसने हिंदी भाषा में भी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसने 'जवान' और 'एनिमल' के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ा। साथ ही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'आरआरआर' को भी मात दे दी।
Pushpa 2 Dialogues: ‘पुष्पा 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाघरों में बज रहीं सीटियां, पढ़िए फिल्म के धमाकेदार संवाद

विज्ञापन
Pushpa 2 box office Collection Day 2 allu arjun rashmika mandanna beats rrr baahubali 2 kalki 2898 ad jawan
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

पहले दिन देशभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

फिल्में पहले दिन की कमाई
पुष्पा 2 175 करोड़ रुपये
आरआरआर 133 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 121 करोड़ रुपये
केजीएफ 2 116 करोड़ रुपये
जवान 75 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed