फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 19: तीसरे सोमवार को थमी 'पुष्पा 2' की रफ्तार, फिर भी इन फिल्मों को दी मात

Tue, 24 Dec 2024 01:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Dec 2024 01:10 AM IST
सार

Pushpa 2 Collection: 'पुष्पा 2 द रूल' का तीसरे सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। चलिए जानते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ने आज कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 19 All Arjun Movie Beats Baahubali 2 Stree 2 1000 Crore Worldwide News
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' दमदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके बाद भी इसकी रफ्तार जारी है। तीसरे हफ्ते के दौरान भी पुष्पा 2 की कमाई काफी अच्छी हो रही है। आज सिनेमाघरों में पुष्पा 2 का 19वां दिन था। फिल्म की कमाई के आज के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे सोमवार को कितनी कमाई की...

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19 All Arjun Movie Beats Baahubali 2 Stree 2 1000 Crore Worldwide News
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

फिल्म की कमाई में गिरावट
आज तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने 19वें दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे रविवार को फिल्म का कलेक्शन 32.95 करोड़ रुपये था। आज फिल्म की कमाई में 62 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। चलिए फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर मार लेते हैं....

Pushpa 2 Box Office Collection Day 19 All Arjun Movie Beats Baahubali 2 Stree 2 1000 Crore Worldwide News
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन 1074.85 करोड़ रुपये हो चुका है। बीते दिन की कमाई के साथ यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। वहीं, अब यह नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जिसे किसी अन्य फिल्म द्वारा तोड़ना आसान बात नहीं है। इसने 'बाहुबली 2' के भारतीय बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और पहला स्थान हासिल कर लिया है। अब तक 'बाहुबली 2' 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ पहले स्थान पर थी।

पुष्पा 2 की अब तक की कमाई

पहला दिन (पेड प्रिव्यू के साथ) 174.9
पहला हफ्ता 688.35
दूसरा हफ्ता 284.6
तीसरा गुरुवार 12.6
तीसरा शुक्रवार 985.55 
तीसरा शनिवार 24.75
तीसरा रविवार 32.95
तीसरा सोमवार 12.2
कुल कमाई 1074.85 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 19 All Arjun Movie Beats Baahubali 2 Stree 2 1000 Crore Worldwide News
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

तीसरे सोमवार भी सबसे आगे फिल्म
तीसरे सोमवार की कमाई के मामले में पुष्पा 2 ने एक और रिकॉर्ड बना लिया। पुष्पा 2 आज की कमाई के साथ तीसरे सोमवार को भी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई है। चलिए जानते हैं अन्य फिल्मों के तीसरे सोमवार के कलेक्शन के बारे में...

फिल्में कमाई (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2 12.25
पठान 12.6
बाहुबली 2 6.95
स्त्री 2 6.75  
वॉर 5.6
सुल्तान 5.14

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection Day 19 All Arjun Movie Beats Baahubali 2 Stree 2 1000 Crore Worldwide News
पुष्पा 2 और मुफासा - फोटो : इंस्टाग्राम

'मुफासा' से आगे निकली 'पुष्पा 2'
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' 20 दिसंबर को रिलीज हुई 'मुफासा: द लॉयन किंग' से भी आगे निकल गई है। आज सोमवार को 'मुफासा' की कमाई में भी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने आज 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में 'मुफासा' आज भी 'पुष्पा 2' से पीछे रह गई। 'मुफासा' का कुल कलेक्शन 45.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed