अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों भारतीय और वैश्विक, दोनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। वहीं, इस बीच कुछ दिनों से पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म अगले साल जनवरी में ओटीटी पर दस्तक देगी। अब इन खबरों पर खुद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है।
Pushpa 2: जनवरी में ओटीटी पर दस्तक देगी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2'? मेकर्स ने पोस्ट साझा कर उठाया सच से पर्दा
Pushpa 2 On OTT: पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवीज ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख के बारे में एक अपडेट साझा किया। अफवाहें थीं कि फिल्म 9 जनवरी से स्ट्रीम होगी।
निर्माताओं ने किया अफवाहों का खंडन
There are rumours floating around about the OTT release of #Pushpa2TheRule
ऐसी खबरें थीं कि पुष्पा 2: द रूल 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने अफवाहों को खारिज कर दिया है और घोषणा की है कि अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म रिलीज के 56 दिनों से पहले ओटीटी पर नहीं होगी। मैत्री मूवीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से बयान साझा किया।
Enjoy the Biggest Film #Pushpa2 only on the Big Screens in this Biggest Holiday Season ❤️
It won't be on any OTT before 56 days!
It's #WildFirePushpa only in Theatres Worldwide 🔥
56 दिनों से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी फिल्म
निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'पुष्पा 2 द रूल की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें उड़ रही हैं। इस सबसे बड़े हॉलिडे सीजन में सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 का आनंद सिर्फ बड़े पर्दे पर लें। यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर नहीं आएगी। यह वाइल्ड फायर पुष्पा सिर्फ दुनिया भर के सिनेमाघरों में है।'
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के ये सदस्य भी रहे विवादों में, जानें कौन-कौन रहा सुर्खियों में?
फिल्म की दमदार कमाई
इस बीच, पुष्पा 2 के हिंदी संस्करण ने बॉक्स ऑफिस पर 632.5 करोड़ रुपये की कमाई की और स्त्री 2 को पीछे छोड़ते हुए हिंदी पट्टी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यह फिल्म दुनिया भर में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली सबसे तेज फिल्म भी बन गई है। साथ ही 16वें दिन यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये के क्लब में भी शामिल हो गई।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से पहले उनके परिवार के ये सदस्य भी रहे विवादों में, जानें कौन-कौन रहा सुर्खियों में?
'पुष्पा 2: द रूल' के कलाकार
सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल के नेतृत्व में कलाकारों की टोली शामिल है। अन्य प्रमुख नामों में जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनसूया भारद्वाज शामिल हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित, इस परियोजना का सह-निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने मैत्री मूवी मेकर्स के तहत किया है।