{"_id":"676599d03f33da0f5602c66b","slug":"vanvaas-box-office-collection-day-1-nana-patekar-utkarsh-sharma-simrat-kaur-anil-sharma-movie-earning-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vanvaas Collection Day 1: दर्शकों ने खत्म नहीं किया नाना का ‘वनवास’, लाखों में ही सिमट गया पहले दिन का कारोबार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vanvaas Collection Day 1: दर्शकों ने खत्म नहीं किया नाना का ‘वनवास’, लाखों में ही सिमट गया पहले दिन का कारोबार
Fri, 20 Dec 2024 09:55 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:55 PM IST
सार
Vanvaas Collection Day 1: नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जूझती नजर आ रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया?
विज्ञापन
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन ‘गदर 2’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने किया है। नाना पाटेकर के अलावा फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी खराब रहा है। यह एक करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। आइए जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा।
वनवास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘वनवास’ की कहानी
‘वनवास’ एक अमीर चिड़चिड़े पिता की कहानी है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी याददाश्त धीरे-धीरे खोता जा रहा है। उसके तीन बेटे और तीन बहुएं उसे काशी छोड़ आते हैं। ऐसा करते समय बैग से उनके परिचय पत्र, आधार कार्ड वगैरह भी निकाल लेते हैं। बाप बच्चों को उनके बचपन में भी काशी ला चुका है। उसे लगता है कि वह नहीं खोया, उसके बच्चे खो गए हैं। वह बच्चों को तलाश रहा है। और, घाट पर उचक्कई करने वाले वीरू को मिलता है। यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है।Vanvaas Movie Review: ‘बदतमीज’ बेटों और बहुओं से दुखी पिता का नया ‘अवतार’, अनिल शर्मा के सिनेमा का नया उत्कर्ष

फिल्म के कलाकार
फिल्म में नाना पाटेकर, खुशबू सुंदर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, राजपाल यादव, अश्विनी कलसेकर, परितोष त्रिपाठी, मनीष वाधवा और राजेश शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा हैं और निर्माता सुमन शर्मा हैं। अनिल शर्मा , सुनील सिरवैया और अमजद अली ने इसकी कहानी को लिखा है।
Anil Sharma Exclusive: 'वनवास' में नाना की एक्टिंग देखकर चौंक जाएंगे, ‘गदर’ के हैंडपंप वाले सीन का भी खुला राज

पहले दिन का कलेक्शन
चलिए, अब इसके पहले दिन के कलेक्शन के बारे में जान लेते हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, आंकड़ों में अभी फेरबदल हो सकता है।

नाना पाटेकर का कमबैक
इस फिल्म से बड़े पर्दे पर नाना पाटेकर ने कमबैक किया है। इससे पहले वह ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘वेलकम बैक’ में नजर आए थे। ‘द वैक्सीन वॉर’ के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 70 लाख के साथ अपना खाता खोला था। वहीं, ‘गदर 2’ के बाद उत्कर्ष शर्मा ‘वनवास’ में नजर आए हैं। ‘गदर 2’ जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में थे। पहले दिन 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उत्कर्ष के लीड रोल वाली फिल्म ‘जीनियस’ ने 65 लाख रुपये पहले दिन बटोरे थे।