फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरे गाने से धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा अगला ट्रैक

Sun, 05 May 2024 10:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 May 2024 10:00 AM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 the rule second song to release next month in june after allu arjun title track pushpa pushpa out
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी पाने के लिए फैंस काफी उतावले रहते हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, ऐसे में फिल्म से जुड़े कई खुलासे फैंस का और उत्साह बढ़ा रहे हैं। हाल ही में पुष्पा 2 का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हुआ, जिसने रिलीज होते ही फैंस के बीच धमाल मचा दिया। वहीं अब अल्लू अर्जुन की फिल्म का दूसरा गाना भी प्रशंसकों के बीच धमाल मचाने तैयार है।

Pushpa 2 the rule second song to release next month in june after allu arjun title track pushpa pushpa out
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

अब फिल्म ने दर्शकों के बीच जबर्दस्त चर्चा पैदा कर दी है, खासकर हाई-एनर्जी ट्रैक 'पुष्पा पुष्पा' की हालिया रिलीज के साथ फैंस फिल्म से काफी जुड़े हैं। गाने को कई भारतीय भाषाओं में 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। रिलीज के साथ ही 'पुष्पा पुष्पा' को ताबड़तोड़ व्यूज मिले। इस गाने में अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' के गुणों का बखान किया गया था। इस गाने के हुक स्टेप भी काफी वायरल हुए।
Firing outside Salman House: अनुज थापन की मौत पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिवार पहुंचा हाई कोर्ट

Pushpa 2 the rule second song to release next month in june after allu arjun title track pushpa pushpa out
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले गाने को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित टीम रोमांचित है और अब वे दूसरे गाने को और भी बड़े स्तर पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म के निर्माता अगले महीने दूसरा ट्रैक जारी करेंगे। इस पर निर्माताओं की ओर से अधिक जानकारी जल्द ही साझा किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the rule second song to release next month in june after allu arjun title track pushpa pushpa out
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे। 'पुष्पा 2: द रूल' के बीच दर्शकों के बीच इसके तीसरे भाग की भी चर्चा है। दरअसल, इससे पहले अल्लू अर्जुन खुद 'पुष्पा' के पार्ट 3 के बारे में संकेत दे चुके हैं। उन्होंने 74वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। वहां उन्होंने बताया था कि वे 'पुष्पा' की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं और अपडेट देते हुए कहा था कि इस फिल्म का पार्ट 3 आ सकता है।
Kareena Kapoor: बेटों को बराबरी का पाठ पढ़ा रहीं करीना, बोलीं- 'मैं और सैफ बातचीत करते वक्त सावधानी बरतते हैं'

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule second song to release next month in june after allu arjun title track pushpa pushpa out
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2: द रूल' की कहानी निर्देशक सुकुमार और श्रीकांत विसा द्वारा लिखी गई है। फिल्म में संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। चर्चा है कि फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु का भी कैमियो देखने को मिल सकता है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी है और दूसरी किस्त में पुष्पराज और भंवर सिंह शेखावत के बीच टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Kareena Kapoor: 'सिंघम अगेन' में दिखेगा दीपिका और करीना का जलवा, 'क्रू' अभिनेत्री ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed