इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेताओं में से एक आर. मधवन इन दिनों अपनी फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'शैतान' में आर. माधवन के किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है। शैतान से पहले भी माधवन कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिल को जीत चुके हैं। चाहे वे 'थ्री इडियट्स' हो या फिर उनकी बॉलीवुड डेब्यू 'रहना है तेरे दिल में'। इन फिल्मों के जरिए माधवन ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई। माधवन की इन फिल्मों की चर्चा आज भी होती है। हाल ही में एक साक्षात्कार में माधवन 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म को लेकर दिलचस्प किस्सा साझा किया, जो आपको दिल को छू लेगी।
R Madhavan: आर. माधवन ने बताया 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से जुड़ा खास किस्सा, दिल छू लेगी अभिनेता की ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षात्कार में माधवन ने 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म को याद करते हुए कहा, 'इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग ढाई दशक हो गए है। मुझे याद है कि इस फिल्म के जरिए मुझे और मेरी पत्नी को जीवन में पहली बार फर्स्ट क्लास में सफर करने का मौका मिला। माधवन ने आगे कहा, 'सफर के दौरान हमने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। हम एक-दूसरे की आंखों में देख रहे थे। यह बहुत ही यादगार पल था हमारे लिए।
गौरतलब है कि 'रहना है तेरे दिल में' आर माधवन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में माधवन के साथ दीया मिर्जा नजर आईं थी, दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म को अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म के गाने से लेकर इसके सीन और डायलॉग हर चीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
इस दौरान माधवन ने फिल्म '3 इडियट्स' को लेकर भी बातचीत की। आज के वक्त इस फिल्म के लिए कौन से अभिनेता सही चुनाव होंगे इसे लेकर माधवन ने कहा, 'कोई नहीं, यह संभव नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि को उन किरदारों के लिए कोई और सही चुनाव होगा। गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन के अलावा आमिर खान, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे।
Article 370 BO Collection: यामी की फिल्म ने सफलतापूर्वक पूरे किए पांच हफ्ते, जानें 'आर्टिकल 370' की कुल कमाई
Mukhtar Ansari: माफिया पर आधारित है ये सुपरहिट वेब सीरीज, नजदीकी से समझ आएगी मुख्तार अंसारी की दहशत भरी दुनिया