{"_id":"67041f33fd6752b385016dec","slug":"raj-kumar-birth-anniversary-special-know-his-love-story-movies-and-all-details-about-personal-life-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raj Kumar: आंखों से सुरमा चुराने वाले सितारे का दिल कई हसीनाओं ने तोड़ा, जानें कैसे पूरी हुई प्रेम कहानी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raj Kumar: आंखों से सुरमा चुराने वाले सितारे का दिल कई हसीनाओं ने तोड़ा, जानें कैसे पूरी हुई प्रेम कहानी?
Tue, 08 Oct 2024 07:29 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 08 Oct 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
राज कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी हिंदी सिनेमा के दिग्गजों की बात की जाएगी उसमें राज कुमार का नाम शीर्ष पर ही दिखाई देगा। राज कुमार ने अपनी अदाकारी डायलॉग डिलीवरी और महाराजाओं वाले ठाठ के चलते दर्शकों के दिल में एक अलग जगह और पहचान बनाई थी। राज कुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था। उन्होंने अपनी इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर अभिनय की दुनिया का रुख किया था। राज कुमार जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे उतना ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहे। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर हम उनकी लव लाइफ के बारे में जानेंगे।
राज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
कहा जाता है कि राज कुमार हेमा मालिनी के प्यार में पड़ गए थे। अभिनेता उनके बहुत बड़े प्रशंसक थे। राज कुमार हेमा मालिनी को इतना पसंद करते थे कि जब उन्हें ‘लाल पत्थर’ में कास्ट किया गया था, तब उन्होंने निर्देशक एफसी मेहरा वैजयंती माला की जगह हेमा मालिनी को कास्ट करने के लिए कहा था, लेकिन जब हेमा मालिनी को ‘लाल पत्थर’ मिला तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। हालांकि बाद में राजकुमार ने उन्हें फिल्म के लिए मनाया भी।
Joker 2 BO: ‘जोकर 2’ के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड, 'डी' सिनेमास्कोर पाने वाली पहली कॉमिक फिल्म बनी
Joker 2 BO: ‘जोकर 2’ के नाम दर्ज हुआ सबसे खराब रिकॉर्ड, 'डी' सिनेमास्कोर पाने वाली पहली कॉमिक फिल्म बनी
राज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो यह भी कहा जाता है कि फिल्म खत्म होने के बाद अभिनेता ने हेमा मालिनी को प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन अभिनेत्री ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कुमार ने ‘पाकीजा’ फिल्म में मीना कुमारी के साथ काम किया था। अफवाहें यह भी थीं कि राज कुमार उन्हें पसंद करने लगे थे। कहा तो यह भी जाता है कि अभिनेता मीना कुमारी की खूबसूरती में इस कदर डूबे रहते थे कि अपने संवाद भी भूल जाते थे। हालांकि, मीना कुमारी के शादीशुदा होने की वजह से वह कभी अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाएं।
विज्ञापन
राज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
इन सभी के प्यार में पड़ने के बाद अंत में राज कुमार ने एयर होस्टेस जेनिफर से शादी कर ली। दोनों के तीन बच्चे पुरु राज, पाणिनि राज और वास्तविकता पंडित हैं। राज कुमार ने सौदागर, मदर इंडिया, पैगाम, दिल एक मंदिर, वक्त, लाल पत्थर, तिरंगा जैसी हिट फिल्में की हैं।
Devara Collection Day 11: वीकएंड के बाद धड़ाम गिरी 'देवरा', 11वें दिन कमाई में आई 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट
Devara Collection Day 11: वीकएंड के बाद धड़ाम गिरी 'देवरा', 11वें दिन कमाई में आई 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट