फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vettaiyan Song: 'वेट्टैयन' का दूसरा गाना जारी, फिल्म में रजनीकांत के किरदार को बखूबी बयां कर रहा 'हंटर वंतार'

Fri, 20 Sep 2024 02:24 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Sep 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth film Vettaiyan second song Hunter Vantaar released by Anirudh Ravichander with TJ Gnanavel viral
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने 'वेट्टैयन' का पहला गाना 'मनासिलायो' जारी किया था, जिसके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। वहीं, आज निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का दूसरा गाना भी जारी कर दिया है।

rajinikanth film Vettaiyan second song Hunter Vantaar released by Anirudh Ravichander with TJ Gnanavel viral
'वेट्टैयन' - फोटो : एक्स: @LycaProductions

'वेट्टैयन' के पहले गीत 'मनासिलायो' की सफलता के बाद संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने आज शुक्रवार, 20 सितंबर को फिल्म का दूसरा गाना 'हंटर वंतार' जारी किया। सिद्धार्थ बसरूर द्वारा गाया गया और अरिवु द्वारा लिखे गए बोलों के साथ यह गाना धमाकेदार म्यूजिक के साथ रजनीकांत के किरदार की झलक दिखाई गई है। यह गाना रजनीकांत की ताकत और शक्तियों को भी बयां कर रहा है।

rajinikanth film Vettaiyan second song Hunter Vantaar released by Anirudh Ravichander with TJ Gnanavel viral
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions

इंस्टाग्राम पर गाने की रिलीज की घोषणा को साझा करते हुए अनिरुद्ध रविचंदर ने लिखा, 'अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।' इससे पहले अनिरुद्ध ने हंटर वंतार की रिलीज के बारे में जानकरी साझा की थी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। क्लिप में अनिरुद्ध और सिद्धार्थ बसरूर को स्टूडियो में गाना गाते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth film Vettaiyan second song Hunter Vantaar released by Anirudh Ravichander with TJ Gnanavel viral
वेट्टैयन - फोटो : एक्स: @LycaProductions

वेट्टैयन का ऑडियो लॉन्च इवेंट 20 सितंबर को चेन्नई के जवाहरलाल इंडोर स्टेडियम में होने वाला है। इस मौके पर फिल्म के कलाकार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, अनिरुद्ध रविचंदर, टीजे ज्ञानवेल समेत कई सितारे मौजूद रहेंगे। वेट्टैयन' का निर्देशन 'जय भीम' फेम फिल्म निर्माता टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला सहयोग है। फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है और इसमें अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है।

विज्ञापन
rajinikanth film Vettaiyan second song Hunter Vantaar released by Anirudh Ravichander with TJ Gnanavel viral
'वेट्टैयन' से अमिताभ बच्चन का लुक रिवील - फोटो : एक्स: @LycaProductions

'वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed