{"_id":"687129d072f55bb8b608ea2c","slug":"rajkummar-rao-starrer-maalik-day-1-box-office-collection-film-slow-start-on-first-day-2025-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maalik Day 1 Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस के ‘मालिक’ बनने से चूके राजकुमार राव, धीमी रही फिल्म की शुरुआत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maalik Day 1 Collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस के ‘मालिक’ बनने से चूके राजकुमार राव, धीमी रही फिल्म की शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 11 Jul 2025 08:45 PM IST
सार
Maalik Box Office Report: राजकुमार राव की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘मालिक’ सिनेमाघरों में आ चुकी है। जानते हैं अपने पहले दिन ‘मालिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमाया कैसा रंग।
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हमेशा लवर बॉय और मिडिल क्लास के लड़के बनने वाले राजकुमार राव अब ‘मालिक’ बनकर आए हैं। एक्शन से भरपूर उनकी फिल्म ‘मालिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानते हैं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘मालिक’ का हाल।
2 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन हुई इतनी कमाई
राजकुमार राव की गैंगस्टर अवतार वाली फिल्म ‘मालिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक ‘मालिक’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.43 करोड़ की कमाई कर ली है। ये कमाई काफी कमजोर मानी जा रही है। हालांकि, देर रात के शो में फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।
3 of 5
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘सुपरमैन’ से है मुकाबला
‘मालिक’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ से है। ये दोनों फिल्में भी आज ही रिलीज हुई हैं। हालांकि, तीनों ही फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है। लेकिन एक ही दिन तीन फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
गैंगस्टर के किरदार में नजर आए हैं राजकुमार
फिल्म ‘मालिक’ पूरी तरह से राजकुमार राव के कंधों पर टिकी हुई है। फिल्म में राजकुमार राव पहली बार एक गैंगस्टर के रोल में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में गैंगस्टर बने थे, लेकिन वहां उनका रोल काफी छोटा था। अब इस फिल्म में राजकुमार राव पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मालिक और भूल चूक माफ
- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूल चूक माफ’ से काफी पीछे रही ‘मालिक’
राजकुमार राव की पिछली फिल्म की बात करें तो इसी साल आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में अगर उससे तुलना की जाए तो ‘मालिक’ फिलहाल काफी पीछे है। अब उम्मीदें वीकेंड पर टिकी हैं। देखना ये होगा कि क्या वीकेंड पर ‘मालिक’ की कमाई में उछाल आती है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।