फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Elections 2024: साउथ के इन सुपरस्टार्स ने डाला लोकसभा चुनाव 2024 में वोट, निभाया नागरिक होने का फर्ज

Fri, 19 Apr 2024 12:21 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

सुपरस्टार अजित कुमार, रजनीकांत, कमल हासन और शिवकार्तिकेयन लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए नजर आए।

विज्ञापन
Rajnikanth Ajith kumar Kamal Haasan Sivakarthikeyan cast their vote in Lok Sabha Elections 2024
रजनीकांत, कमल हासन और अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान जारी है। आज देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। आम आदमी के अलावा फिल्मी सितारे भी अपनी नागरिक होने की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। अभी तक फिल्म जगत के कई लोग वोट डाल चुके हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ सितारों पर एक नजर, जो मतदान केंद्र पर वोट डालते हुए दिखाई दिए।

Rajnikanth Ajith kumar Kamal Haasan Sivakarthikeyan cast their vote in Lok Sabha Elections 2024
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार अजित कुमार 19 अप्रैल की सुबह तिरुवन्मियूर में वोट डालने पहुंचे। उनका वोट डालते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे वीडियो में पुलिस और मीडिया से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Rajnikanth Ajith kumar Kamal Haasan Sivakarthikeyan cast their vote in Lok Sabha Elections 2024
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत भी मतदान केंद्र पर वोट डालते दिखाई दिए। उन्होंने अपनी वोट की स्याही वाली ऊंगली दिखाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्ररित भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnikanth Ajith kumar Kamal Haasan Sivakarthikeyan cast their vote in Lok Sabha Elections 2024
शिवकार्तिकेयन - फोटो : सोशल मीडिया

अजित कुमार और रजनीकांत के अलावा अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने भी अपना वोट डाला। उन्होंने भी लोगों को लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने के प्रेरित करते हुए अपना वोट डालने की अपील की।

विज्ञापन
Rajnikanth Ajith kumar Kamal Haasan Sivakarthikeyan cast their vote in Lok Sabha Elections 2024
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता कमल हासन ने भी चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें कि वे एमएनएम पार्टी के प्रमुख हैं। वे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनकी पार्टी ने डीएमके का समर्थन किया है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 कुल 44 दिनों तक चलेगा। एक जून को आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed