{"_id":"676b0957386beccd1f00dd2b","slug":"raju-srivastav-birth-anniversary-facts-about-comedy-and-film-career-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav Birth Anniversary: हास्य कलाकारों को दिखाई नई राह, आम घटनाओं को कॉमेडी के जरिए बना दिया यादगार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Raju Srivastav Birth Anniversary: हास्य कलाकारों को दिखाई नई राह, आम घटनाओं को कॉमेडी के जरिए बना दिया यादगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:40 AM IST
सार
आज भी राजू श्रीवास्तव का नाम सुनते ही दर्शकों के होंठों पर एक मुस्कान आ जाती है। उनकी कॉमेडी स्टाइल, जोक्स याद आ जाते हैं। 25 दिसंबर 1963 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे राजू ने एक लंबे संघर्ष के बाद कॉमेडी जॉनर में अलग पहचान बनाई। राजू श्रीवास्तव की जयंती के अवसर पर जानिए, उनके करियर से जुड़ी खास बातें।
अमिताभ बच्चन, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह यादव जैसे कई कलाकारों, राजनेताओं की मिमिक्री शानदार और सभ्य ढंग से करने लिए राजू श्रीवास्तव को ही याद किया जाता है। अपने पूरे करियर में कभी भी कॉमेडी में फूहड़ता राजू श्रीवास्तव ने शामिल नहीं की थी। आज यह उम्दा कॉमेडियन हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके कहे हास्य से भरे किस्से दर्शकों की यादों में बसे हुए हैं। राजू श्रीवास्तव की जयंती पर जानिए, उनकी कॉमेडी के सफर और सफलता की कहानी।
Trending Videos
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : इ
शुरुआती दौर रहा स्ट्रगल से भरा
राजू श्रीवास्तव कानपुर से मुंबई एक्टिंग करने का सपना लिए आए। शुरुआती दौर में उन्होंने फिल्मों में बहुत छोटे-छोटे किरदार निभाए। फिल्म ‘तेजाब’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘आदमी अठन्नी खर्चा रुपया’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘कंजूस मक्खीचूस’ जैसी फिल्मों में वह नजर आए। राजू को शुरुआती दौर में फिल्मों में रोल पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन उनके करियर में बड़ा मोड़ तक आया,जब उन्होंने लाफ्टर चैलेंज जैसे रियालिटी शो में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राजू श्रीवास्तव-अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन की मिमिक्री से हुए मशहूर
लाफ्टर चैलेंज में ही दर्शकों ने राजू श्रीवास्तव को अमिताभ बच्चन की गजब की कॉमेडी करते देखा, वैसे वह पहले भी सदी के महानायक की कॉमेडी करते थे। अमिताभ बच्चन ने भी राजू श्रीवास्तव के हुनर और मिमिक्री की खूब तारीफ की थी। अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके राजू श्रीवास्तव काफी मशहूर हुए।
गजोधर भैया का किरदार बन गया यादगार
लाफ्टर चैलेंज शो में ही राजू श्रीवास्तव ने अपने देसी अंदाज से दर्शकों को रूबरू करवाया। ग्रामीण भारतीय किरदारों को वह राष्ट्रीय मंच पर ले आए। राजू श्रीवास्वत का एक देसी किरदार, गजोधर भैया भी है। यह एक भोला और मासूम सा गांव का आदमी है, जिसके हर चीज को लेकर अपने अलग तरह के विचार रहते हैं। लेकिन गजोधर भैया की बातें ही हास्य पैदा करती हैं, क्योंकि वह काफी विचित्र होती हैं। राजू श्रीवास्तव ने सिर्फ अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल नहीं जीता है, उन्होंने आने वाले सभी कॉमेडियन को एक नई राह दिखाई। राजू ने साबित किया कि मौलिक रहकर, जमीन से जुड़कर भी अच्छी कॉमेडी की जा सकती है।
जब मजाक के कारण मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
कॉमेडियन को इन दिनों अपनी कॉमेडी के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, राजू श्रीवास्तव को भी ऐसी ही दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वह अकसर ही अपनी कॉमेडी में दाउद इब्राहिम का मजाक उड़ाते थे। ऐसे में एक बार उनको पाकिस्तान से धमकी मिली कि दाउद का मजाक उड़ाना बंद कर दें, वरना अंजाम बुरा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।