Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई पर फूट-फूटकर रोईं राखी, बोलीं- तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिल खान की लाइफ में दूसरी औरत!
राखी सावंत ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आदिल खान की दूसरी गर्लफ्रेंड है, जिसकी वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो रही है। इसके अलावा उन्होंने पपाराजी से रिक्वेस्ट भी की है कि वे आदिल खान को बिल्कुल कवर न करें। राखी ने पपाराजी से कहा कि आदिल खान की लाइफ में एक लड़की है। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम नहीं बताया। राखी ने कहा कि वक्त आने पर वह इसका जवाब देगी। फोटो और वीडियो भी दिखाएंगी। राखी ने बताया कि उनके पति का आठ महीने से अफेयर चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Pathaan: शाहरुख के फैन हुए उपन्यासकार पाउलो कोएल्हो! ट्वीट कर 'पठान' को बुलाया 'किंग', SRK ने दिया यह जवाब
आठ महीने तक छुपाई शादी की बात
राखी सावंत ने कहा कि आदिल खान ने उन्हें आठ महीने तक शादी को न बताने के लिए इसलिए कहा, क्योंकि उनका अफेयर है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अल्लाह से दुआ करूंगी। 30 रोजे करूंगी। मैं अपने मुसलमान भाइयों से कहूंगी कि मुझे उमराह कराएं। मेरा खुदा सच्चा है। मेरा जीजस सच्चा है। मैं एक सच्ची बीबी हूं। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते। मैं दुनिया की हर अदालत में जाऊंगी। अल्लाह के कोर्ट में जाऊंगी।' उन्होंने आगे कहा कि वक्त आने पर मैं आदिल की बेवफाई के सबूत दूंगी।
आदिल के साथ की दूसरी शादी
राखी सावंत ने आदिल खान से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी रितेश नाम के बिजनेसमैन से हुई थी। राखी अपनी पहली शादी को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। लोगों ने एक्ट्रेस की पहली शादी को फेक बताया था, लेकिन 'बिग बॉस 15' में राखी ने रितेश को पूरे देश से मिलाया था। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई थी। इसके बाद बिजनेसमैन आदिल खान के साथ उनका नाम जुड़ने लगा।