फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, पूर्व पति रितेश बोले- हंसी उड़ाने वालों की उलटी गिनती शुरू

Sat, 18 May 2024 04:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 May 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Tumour surgery is successful EX Husband gives Health Update of Bollywood Drama Queen
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम: राखी सावंत

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनकी तबीयत खराब है। आज उनकी सर्जरी हुई है, जो कि सफर रही। राखी सावंत के गर्भाशय में ट्यूमर पाया गया था, जिसकी सर्जरी आज हो गई है। अभिनेत्री के पूर्व पति रितेश ने उनकी सहेत का हाल बताते हुए कहा है, 'राखी सावंत की सर्जरी सफल रही। ट्यूमर काफी बड़ा था। अभी राखी होश में नहीं आई हैं'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant Tumour surgery is successful EX Husband gives Health Update of Bollywood Drama Queen
राखी सावंत-आदिल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश ने आगे बताया, 'राखी को करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रखा गया'। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हंसी उड़ाने वालों में इंसानियत नहीं है। लेकिन, अब उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई हैं'। रितेश ने कहा कि जो लोग हंस रहे थे मैं नहीं मानता कि उनमें इंसानियत बची है। दूसरे के दर्द को आप मजाक समझते हो। लेकिन, राखी तुम फिक्र मत करना, हम तुम्हारा ख्याल रखेंगे। आदिल दुर्रानी ने राखी सावंत की सर्जरी को ड्रामा बताया था। रितेश से अलग होने के बाद राखी ने आदिल से शादी की थी, लेकिन दोनों अब अलग हो चुके हैं और इनके बीच कानूनी लड़ाई जारी है।

Rakhi Sawant Tumour surgery is successful EX Husband gives Health Update of Bollywood Drama Queen
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रामा क्वीन के पूर्व पति ने कहा, 'कुछ जाहिर लोग अब भी मीडिया में तरह-तरह बयानबाजी कर रहे हैं। राखी पर आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें बता दूं कि बहुत जल्दी आपकी उलटी गिनती शुरू हो जाएगी, क्योंकि मारने वाला और बचाने वाला ईश्वर है'।
Vikrant Massey: जिंदगी के सुनहरे दौर से गुजर रहे विक्रांत मैसी, पिछले छह महीने अभिनेता के लिए रहे शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Tumour surgery is successful EX Husband gives Health Update of Bollywood Drama Queen
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश ने आगे कहा, 'जो दोषी हैं, उन्हें बहुत जल्दी सलाखों के पीछे भी भेजेंगे। यह तय है। और जो झुंड के लोग हैं, उन्हें भी सलाह है कि निकल लो पतली गली है, नहीं तो तुम्हारा जाना भी तय है'। यह वीडियो विरल भियानी ने साझा की है। राखी के प्रशंसक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
Scam 2010: मुश्किलों में घिरी हंसल मेहता की ‘स्कैम 2010’, सहारा इंडिया परिवार ने सीरीज को बताया अपमानजनक

विज्ञापन
Rakhi Sawant Tumour surgery is successful EX Husband gives Health Update of Bollywood Drama Queen
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते की शुरुआत में राखी सावंत की अस्पताल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को उनकी चिंता हो गई। वहीं कुछ लोगों ने उनकी इन तस्वीरों को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए ड्रामा बताया। इसके बाद उनके पर्व पति रितेश राज सिंह ही सामने आए थे और बताया कि कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला। 
Pradeep Rawat: प्रदीप रावत का बड़ा खुलासा, कहा- साउथ में तीन गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed