फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: राम चरण-उपासना को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण, ये सितारे भी होंगे शामिल

Sat, 13 Jan 2024 01:21 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 13 Jan 2024 01:21 PM IST
सार

साउथ अभिनेता राम चरण और उपासना कामिनेनी को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।

विज्ञापन
Ram Charan and Upasana Kamineni received the invitation for the Ayodhya Ram Mandir Inaugration
राम चरण और उपासना कामिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। समारोह की तैयारी बहुत ही धूम धाम से चल रही है। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारों को निमंत्रण पत्र मिल चुका है। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के कई सितारें काफी उत्सुक दिख रहे है। कई सितारों को इसके लिए निमंत्रण भेजा गया है। हाल ही में साउथ अभिनेता राम चरण और उपासना कामिनेनी को भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है।

Ram Charan and Upasana Kamineni received the invitation for the Ayodhya Ram Mandir Inaugration
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण और उपासना कामिनेनी को श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। इसकी जानकारी राम चरण के एक फैन पेज ने शुक्रवार, 12 जनवरी को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है। राम चरण और उपासना समेत कई भारतीय सितारे इसे लिए बेहद उत्सुक हैं। उन्हें उस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जैकी श्रॉफ, धनुष और चिरंजीवी समेत प्रमुख हस्तियों के बाद, टॉलीवुड स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना को राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण मिला है।
 

Ram Charan and Upasana Kamineni received the invitation for the Ayodhya Ram Mandir Inaugration
जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता जैकी श्रॉफ और उनके बेटे टाइगर को भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है। जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर निमंत्रण पत्र  की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमें 22 जनवरी को अयोध्या में सबसे शुभ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक दिन को लाने के लिए दशकों तक जिन्होंने अपना योगदान दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं।' 

शिल्पा से सुष्मिता तक ओटीटी पर धमाल मचाएंगी 40 पार की ये हसीनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana Kamineni received the invitation for the Ayodhya Ram Mandir Inaugration
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण मिला है। दोनों सितारों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे और निर्माता महावीर जैन से निमंत्रण मिला है।
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana Kamineni received the invitation for the Ayodhya Ram Mandir Inaugration
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अनुपम खेर भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंच रहे हैं। वह कहते हैं, 'हिंदुओं ने कई वर्षों तक संवैधानिक रूप से तक लड़ाई लड़ी। यह केवल हिंदू धर्म के बारे में नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति के बारे में है। तमाम बढ़ाओ के बावजूद प्रभु श्रीराम का मंदिर बना है। हम सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन का इंतजार कर रहे थे।' 

हंसिका का लोहड़ी मनाने का अंदाज है बेहद खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed