साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है। फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद वह पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। जल्द ही साउथ अभिनेता और उनकी वाइफ उपासना पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, दोनों ने अपने घर में ग्रैंड बेबी शावर पार्टी होस्ट की है। अब इस पार्टी में अल्लू अर्जुन ने भी शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Ram Charan: राम चरण-उपासना की खुशियों में शामिल हुए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, बेबी शावर की तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। कपल के इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस समारोह में राम चरण के कजिन और पुष्पा एक्टर अल्लू अर्जुन, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, सिंगर कनिका कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे।
Check out these heartwarming moments as friends & family shower love and blessings via multiple baby showers for our most loved couple of the film industry- @upasanakonidela & @AlwaysRamCharan 💕
Their bundle of joy is expected in July✨#GlobalStarRamCharan #RamCharan #Upasana pic.twitter.com/woC369VDKH
पिछले कुछ समय पहले राम चरण की पत्नी उपासना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और राम चरण जुलाई में अपने बेबी का वेलकम कर सकती हैं। उन्होंने कहा था कि सभी पैरेंट की तरह वह और राम चरण भी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके घर में भी लंबे समय से सब इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, जो उन्हें काफी दिनों के बाद मिलने वाली है।
#Konidela Family 😍#Upasana Baby shower pics#RamCharan #Chiranjeevi pic.twitter.com/5QWppERkRf
इस फंक्शन की वायरल तस्वीरों में पार्टी में स्टेज पर अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ राम चरण भी खड़े नजर आ रहे हैं और दोनों माइक पर कुछ कहते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि उपासना ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि वह दोनों अपने बेबी की डिलीवरी इंडिया में ही करवाएंगी। अल्लू के देखकर फैंस के खुशी का ठिकाना नहीं है।
That's the celebration time in Mega family, #ramcharan & #upasana celebrating the new kid arrival in style #AlluArjun𓃵 & @MirzaSania part of the celebration@alluarjun posted on his insta story @AlwaysRamCharan pic.twitter.com/FWhY1Cxq0p
आपको बता दें कि उपासना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने बच्चे के लिए इंश्योरेंस का इस्तेमाल करेंगी क्योंकि अपने देश में हेल्थ को लेकर काफी सुविधाएं हैं। चाइल्ड बर्थ के दौरान वह हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल करेंगी। उपासना का यह फैसला उनके फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।