{"_id":"66af10ac989850bcf00d6625","slug":"ram-gopal-varma-praised-adah-sharma-starrer-the-kerala-story-said-one-of-the-best-film-he-has-seen-2024-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने की 'द केरल स्टोरी' की तारीफ, कहा- उनकी देखी बेहतरीन फिल्मों में से एक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने की 'द केरल स्टोरी' की तारीफ, कहा- उनकी देखी बेहतरीन फिल्मों में से एक
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ काफी चर्चा में रही थी। फिल्म को काफी विवादों का सामना भी करना पड़ा था। फिल्म को लेकर कई फिल्मी हस्तियों ने भी आपत्ति जताई थी। मशहूर अभिनेता कमल हासन और नसीरुद्दीन शाह ने भी फिल्म की आलोचना की थी। हालांकि, मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा इसे लेकर अलग राय रखते हैं।
2 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
अभिनेत्री अदा शर्मा अभिनीत ‘द केरल स्टोरी’ केरल की महिलाओं के एक समूह की कहानी बताती है, जिन महिलाओं को कथित तौर पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने और आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। गैलटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बटोरे, लेकिन उसी निर्माता-निर्देशक और कलाकार की दूसरी फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी को दर्शको ने नकार दिया।
3 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
दिग्गज निर्देशक ने आगे कहा कि वह इस फिल्म से प्रभावित हुए थे। उन्होंने अदा की ये फिल्म देखने के बाद उनसे बात भी की थी। उन्होंने कहा कि एक बार मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने उनसे कहा था कि वह जब कोई धुन बनाते हैं, तो उन्हें लगता है कि वो बहुत सुपरहिट होगी, लेकिन जब गाना आता है, तो लोग उसे पूरी तरह से नजर अंदाज कर देते हैै। उन्होंने अपनी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सभी हिट फिल्में दुर्घटनाएं हैं और सभी फ्लॉप फिल्में जानबूझ कर बनाई गई हैं, क्योंकि वह दोनों फिल्मों में एक जैसी ही मेहनत करते हैं।
पत्नी मीरा के साथ बच्चे बने शाहिद कपूर, जमकर की मस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
राम गोपाल वर्मा ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो उन्होंने बीते कुछ वर्षों में देखी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा से बात की। उन्हें ये जानकर धक्का लगा कि उसी टीम ने एक और फिल्म ‘बस्तर :द नक्सल स्टोरी’ बनाई, जिसके बारे में उन्हें पता भी नहीं चला।
Friendship Day: 2017 में हुई थी पहली मुलाकात, सोनाक्षी को हुमा कुरैशी लगी थीं चेप, लेकिन आज हैं कमाल की दोस्त
विज्ञापन
5 of 5
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @rgvzoomin
राम गोपाल हाल में ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जो काफी विवादित रही थी। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी,योगिता बिहानी आदि कलाकारों ने काम किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी।
Dalljiet Kaur: अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ दलजीत कौर ने दर्ज कराई एफआईआर, लगाया क्रूरता-धोखा देने का आरोप
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।