{"_id":"66b33c2c8f2e609c7b0d907e","slug":"rana-daggubati-miheeka-bajaj-wedding-anniversary-on-8-august-to-know-more-love-story-and-career-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rana Miheeka Wedding Anniversary: दो साल डेटिंग के साथ राणा-मिहिका ने स्टूडियो में की थी शादी, जानिए लव स्टोरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rana Miheeka Wedding Anniversary: दो साल डेटिंग के साथ राणा-मिहिका ने स्टूडियो में की थी शादी, जानिए लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:51 AM IST
सार
बाहुबली फेम भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती को भला कौन नहीं जानता। राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के सभी प्रशंसक उनको बेहद प्यार और सम्मान करते हैं। आज यानी 8 अगस्त के दिन ही राणा और मिहिका शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन साल था 2020। तो चलिए आज उनकी शादी की सालगिरह पर आपको बताते हैं कि दोनों की मुलाकात कहां और कैसे हुई थी।
विज्ञापन
1 of 4
राणा-मिहिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली फेम भल्लालदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती को भला कौन नहीं जानता। राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के सभी प्रशंसक उनको बेहद प्यार और सम्मान करते हैं। आज यानी 8 अगस्त के दिन ही राणा और मिहिका शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन साल था 2020। तो चलिए आज उनकी शादी की सालगिरह पर आपको बताते हैं कि दोनों की मुलाकात कहां और कैसे हुई थी।
2 of 4
राणा-मिहिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
राणा दग्गुबाती ने 21 मई 2020 को अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज से सगाई की थी और फिर 8 अगस्त 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। राणा और मिहिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की जोड़ी को प्रशंक बेहद पसंद करते हैं। राणा दग्गुबाती ने 12 मई 2020 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिहिका के साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर कबूल किया था राणा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, 'आखिरकार उसने हां कर दी।' इसके बाद दोनों ने सगाई की और बाद में शादी की। हालांकि शादी में सिर्फ 30 ही लोग शामिल हुए थे।
3 of 4
राणा-मिहिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैं मिहिका को लंबे समय से जानता हूं क्योंकि मेरी बहन और वो एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। इसलिए मैंने मिहिका को बहुत अच्छे से जाना है। कुछ ही लोग हैं, जो हैदराबाद से मुंबई आते हैं, तो ऐसे में लॉकडाउन में हमारी बात हुई और मुझे लगा कि हां यही सही है। जब भी कुछ अच्छी चीज होती है, तो मैं ज्यादा कुछ सोचता नहीं हूं। पहले हमारे बीच प्यार नहीं था, सिर्फ दोस्ती ही थी, लेकिन फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और हमने शादी कर ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राणा-मिहिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
दोनों ने रामानायडू स्टूडियो में 30 लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। राणा ने कहा था, 'लॉकडाउन की वजह से किसी भी फिल्म का काम नहीं हो रहा था और सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत थी। ऐसे में स्टूडियो शादी के लिए सबसे बढ़िया जगह थी।' बता दें मिहिका बजाज एक इवेंट प्लानर हैं और मुंबई में उनका डिजाइन स्टूडियो है। वहीं 2010 में फिल्म 'लीडर' से फिल्मों में डेब्यू करने वाले अभिनेता राणा कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।