Ranbir Kapoor: मुकेश अंबानी को अपना आदर्श मानते हैं रणबीर कपूर, एनिमल स्टार को उद्योगपति ने दी थी यह सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवार्ड शो में रणबीर कपूर ने देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को अपनी प्रेरणा और आदर्श बताया। इस दौरान उन्होंने मुकेश अंबानी से मिली सलाह का भी खुलासा किया। रणबीर ने बताया कि मुकेश ने उनसे कहा था, 'अपनी सफलता को कभी अपने ऊपर हावी न होने देना और न ही अपनी विफलता को'। इसके अलावा रणबीर ने आगे कहा, 'उनके जीवन का पहला आधार अच्छा कार्य करना है, साथ ही एक अच्छा इंसान, अच्छा बेटा, एक अच्छा भाई, और अच्छा दोस्त बनना है'।
फिलहाल रणबीर कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में है। फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री साईं पल्लवी नजर आएंगी, जो सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म में केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में है। वहीं, इसमें रकुल प्रीत सिंह और बॉबी देओल के शामिल होने की भी खबर सामने आ रही है। गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट दिया है'।
TBMAUJ: दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में अचानक पहुंचे शाहिद कपूर, खुशी से झूम उठे फैंस
रिपोर्ट्स की माने तो निर्देशक नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर को वजन बढ़ाने से मना कर दिया है। ताकि स्क्रीन पर वे प्राकृतिक रूप से दुबले-पतले अवतार में नजर आएं। रणबीर कपूर के लुक टेस्ट के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी, जिसमें अभिनेता के भगवान राम के लुक ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया था। फिलहाल रणबीर फिल्म में अपने किरदार के लिए घंटो रिहर्सल कर रहे है।
Thursday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई में गिरावट, फ्लॉप की कगार पर 'लाल सलाम'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामायण की शूटिंग मार्च 2024 से शुरू हो सकती है। फिल्म में रणबीर, साई और यश के अलावा सनी देओल के भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने की चर्चा है। फिल्हाल मेकर्स फिल्म की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
Naadaniyan: 'नादानियां' करने को तैयार इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह