फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randhir Kapoor: जिस प्यार के लिए परिवार से की बगावत, उसी से 32 साल दूर रहें रणधीर कपूर; जानिए वजह

Sat, 15 Feb 2025 11:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

Randhir Kapoor: अभिनेता रणधीर कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम उनकी और बबीता की लव स्टोरी पर एक नजर डालेंग। जानेंगे आखिर जिस बबीता के लिए वह परिवार से  लड़ गए थे। उनसे 32 साल तक क्यों दूर रहें?

विज्ञापन
Randhir Kapoor birthday special know why he separated from his love and wife for 32 years check all details
रणधीर कपूर जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला

आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर का 78वां जन्मदिन है। रणधीर कपूर राज कपूर के बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते हैं। उन्होंने ‘श्री 420’ में बतौर बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अभिनय और निर्देशन की शुरुआत साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ से किया। इसके बाद उन्होंने ‘जीत’ (1972), ‘हमराही’ (1974), रोमांटिक कॉमेडी ‘जवानी दीवानी’ (1972), ‘लफंगे’ (1975), ‘पोंगा पंडित’ (1975), ‘रामपुर का लक्ष्मण’ (1972) और ‘हाथ की सफाई’ (1974) जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कई सारी फिल्में की, लेकिन कपूर खानदान के और लोगों की तरह उनका करियर उतना सफल नहीं रहा। रणधीर कपूर बागी किस्म के इंसान हैं। उन्होंने अपना प्यार पाने के लिए अपने परिवार से ही बगावत कर डाली। हालांकि, जिस प्यार को पाने के लिए वह अपने परिवार के खिलाफ गए। उसी से उन्हें वर्षों दूर रहना पड़ा। आइए  जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह थी। 

Randhir Kapoor birthday special know why he separated from his love and wife for 32 years check all details
रणधीर कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

कब और कहां हुईं रणधीर और बबीता की मुलाकात
रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात फिल्म ‘संगम’ के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। दोनों ने कई साल तक लोगों की नजरों से बचकर डेट किया। समय के साथ दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। हालांकि, इस दौरान आने वाले तूफान से अनजान थे। 

Randhir Kapoor birthday special know why he separated from his love and wife for 32 years check all details
रणधीर कपूर की हिट फिल्में - फोटो : अमर उजाला

परिवार से बगावत पर उतरे रणधीर कपूर
दोनों का प्यार लोगों की नजरों से ज्यादा दिन छिप नहीं सका। इनके अफेयर की चर्चा राज कपूर तक पहुंच गई, जिसे सुनकर वह आग बबूला हो उठे। वह बबीता को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहते थे। दूसरी ओर रणधीर अपनी जिद पर अड़े रहे। ऐसे में राज कपूर ने रणधीर और बबीता की शादी से पहले अभिनेत्री को एक्टिंग करियर और रणधीर को चुनने के लिए शर्त रखी। हालांकि, रणधीर पहले ही तय कर चुके थे कि वह शादी केवल बबीता से ही करेंगे। ऐसे में परिवार को झुकना पड़ा। उधर बबीता भी शर्त को मान गईं और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। अंत में दोनों ने 6 नवंबर 1971 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों के घर दो बेटियों करिश्मा और करीना कपूर का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randhir Kapoor birthday special know why he separated from his love and wife for 32 years check all details
रणधीर कपूर परिवार के साथ - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

इन दो वजहों से 32 साल अलग रहें रणधीर-बबीता
शादी के कुछ ही वर्षों बाद दोनों के बीच तकरार भी होने लगी। रणधीर को अपने करियर के डाउनफॉल के दौरान शराब की लत लग गई। वह रोज देर से घर आने लगे। यह बात बबीता को रास नहीं आई। और उन्होंने रणधीर कपूर से अलग रहने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी करिश्मा अभिनेत्री बनें। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच अनबन हो गई थी। हालांकि, बाद में एक साक्षात्कार में अभिनेता ने अपनी बेटियों पर गर्व भी जताया था। इन वजहों से दोनों लगभग 32 साल एक दूसरे से अलग रहें। हालांकि, अब बबीता और रणधीर साथ रहते हैं।

विज्ञापन
Randhir Kapoor birthday special know why he separated from his love and wife for 32 years check all details
रणधीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रणधीर कपूर की नेट वर्थ
अभिनेता रणधीर कपूर के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 415 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने करियर में अभिनय, निर्देशन, फिल्म प्रोडक्शन से कमाई की है। अभिनेता ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से भी काफी पैसे कमाए हैं। मुंबई के पॉश इलाके में उनकी कई प्रॉपर्टी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed