साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गली बॉय' ने आज पांच साल पूरे कर लिए हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके किरदार और उनके अभिनय ने भी दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। 2019 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई यह फिल्म रोमांटिक फिल्म से अलग थी, बावजूद इसके 'गली बॉय' ने शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की कहानी ने युवा दर्शकों को खास रूप से प्रभावित किया और जबर्दस्त सफलता हासिल की।
Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद न सिर्फ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की लोकप्रियता में वृद्धि देखने को मिली, बल्कि सिद्धांत चतुर्वेदी और विजय वर्मा की भी खूब तारिफ हुई। फिल्म में एमसी शेर का किरदार निभाकर सिद्धांत चतुर्वेदी स्टार बन गए। वहीं, विजय वर्मा के दमदार अभिनय ने मोईन आरिफ के किरदार में जान डाल दी। इस फिल्म के पांच साल पूरे होने पर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।
फिल्म में निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के सबसे वंचित तबके को दर्शकों के सामने रखा। जोया ने रीमा कागती के साथ मिलकर इस कहानी को ऐसे लिखा, जैसे हर किरदार की जिंदगी को वे व्यक्तिगत रूप से जानती और समझती हैं। निर्देशक के रूप में 'गली बॉय' जोया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। जोया की यह फिल्म 100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी थी। 'गली बॉय' से पहले जोया अख्तर ने 'लक बाय चांस', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।
'गली बॉय' के बाद जोया अख्तर ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए 'घोस्ट स्टोरीज' और 'द आर्चीज' का निर्देशन किया। इसके अलावा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'खो गए हम कहां' में उन्होंने एक लेखक के रूप में भी काम किया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अनन्या पांडे और आदर्श गौरव ने मुख्य भूमिका निभाई है।