फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: रणवीर सिंह-वीर पहाड़िया ने किया नागिन डांस, यूजर बोले- जान्हवी के देवर को ज्यादा पैसे दिए हैं

Mon, 15 Jul 2024 12:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 12:42 AM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Veer Pahariya did Naagin dance in anant ambani radhika merchant wedding watch viral video
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @popdiaries.bollywood

रील लाइफ हो या रियल, दोनों में ही रणवीर सिंह का डांस देखने लायक होता है। रणवीर को अक्सर जोरदार ढंग से नाचते हुए देखा जाता है। हाल ही में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में रणवीर सिंह को फिर से नाचने का मौका मिला तो वो बिल्कुल नहीं चूके। उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



नागिन बने रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और वीर पहाड़िया का साथ में डांस करते हुए का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वीर को जमीन पर लेटकर और रणवीर सिंह को नागिन डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों पूरे मजे से नाच रहे हैं और खूब आनंद ले रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PopDiaries Spotlight (@popdiaries.bollywood)



यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
किसी कलाकार की कोई वीडियो वायरल हो और सोशल मीडिया यूजर्स उस पर कमेंट ना करें, ऐसा होता ही नहीं है। इस वीडियो पर भी यूजर्स की मजेदार टिप्पणियां पढ़ने को मिली। एक यूजर ने लिखा कि जान्हवी कपूर के देवर को कुछ ज्यादा ही पैसे दिए गए हैं। वे लोग जो इस कमेंट का संदर्भ नहीं जान पाए उन्हें बता दें कि इन दिनों बी-टाउन में जान्हवी कपूर के वीर पहाड़िया के बड़े भाई शिखर पहाड़िया को डेट करने की चर्चाएं जोरों पर चल रही है।

Safira 1st Weekend: ‘मिशन रानीगंज’ से भी कम रहा ‘सिरफिरा’ का पहले वीकएंड का कलेक्शन, अब निगाहें मंडे टेस्ट पर

रणवीर को नागमणि चाहिए क्या?
एक यूजर ने लिखा कि रणवीर को नागमणि चाहिए क्या? इतना उछल रहा है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि एक घड़ी के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है। इस कमेंट का संदर्भ भी आपको बता देते हैं। अनंत अंबानी ने अपने 25 साथियों को दो करोड़ रुपये की घड़ियां तोहफे में दी हैं।

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के 'मंगल उत्सव' में पहुंचे मेहमान, तमन्ना भाटिया और अनुषा पर थम गई निगाहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed