फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: नीता अंबानी की मल्टीकलर साड़ी और बिब्बोजान का लहंगा, 'मंगल उत्सव' की 15 सुंदर तस्वीरें

Mon, 15 Jul 2024 12:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant wedding reception Mangal Utsav glimpse in beautiful photos
मंगल उत्सव की तस्वीरें - फोटो : पीटीआई

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आज विवाह रिसेप्शन 'मंगल उत्सव' का आयोजन धूमधाम से हुआ है। इस उत्सव में भोजपुरी इंडस्ट्री से खेसारी लाल यादव पहुंचे हैं तो साउथ और बॉलीवुड जगत की भी कई हस्तियां पहुंची हैं। यूं तो आयोजन में आए हर एक मेहमान का अंदाज सबसे अलग है, लेकिन कुछ लोगों पर हर किसी की नजर ठहर गई। इनमें सबसे पहला नाम तो अंबानी परिवार की मुखिया नीता अंबानी का है। मल्टी कलर साड़ी में नीता अंबानी ने सारी लाइमलाइट लूट ली। आइए तस्वीरों के जरिए देखते हैं बाकी का अंदाज...


 

Anant Ambani and Radhika Merchant wedding reception Mangal Utsav glimpse in beautiful photos
नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : पीटीआई
आज के फंक्शन में नीता अंबानी मल्टीकलर की साड़ी में नजर आईं। भारी-भरकम साड़ी में उनका अंदाज हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लगा। इसके साथ उन्होंने अपने विनम्र स्वभाव से सभी का दिल जीत लिया। उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट की आज के रिसेप्शन की ड्रेस भी बेहद अलग और खूबसूरत लगी।
Anant Ambani and Radhika Merchant wedding reception Mangal Utsav glimpse in beautiful photos
एटली, अदिति, जैकी-रकुल - फोटो : पीटीआई
आज के कार्यक्रम में साउथ निर्देशक एटली अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वहीं 'हीरामंडी' की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी ने सिल्वर कलर के लहंगे में आयोजन में चार चांद लगा दिए। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी अपने लुक से सभी को टक्कर देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant wedding reception Mangal Utsav glimpse in beautiful photos
बिपाशा बसु-करण, सिंगर शान व अन्य - फोटो : पीटीआई

सिंगर शान अपने परिवार के साथ 'मंगल उत्सव' में पहुंचे। वहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं। मल्टीकलर साड़ी में बिपाशी बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने बालों को जूड़ा बांधकर स्टाइल किया।

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant wedding reception Mangal Utsav glimpse in beautiful photos
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : पीटीआई

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया स्टाइलिश लहंगा पहन 'मंगल उत्सव' में शिरकत करने पहुंचीं। उन्हें देख सबको विजय वर्मा का ख्याल आया और विजय वर्मा भी सबसे अलग दिखे। हालांकि, फंक्शन में दोनों सितारे साथ नहीं पहुंचे, लेकिन अलग-अलग ही सही मैचिंग कपड़ों में जरूर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed