{"_id":"669e553b2fcbbe3f180e8ff8","slug":"ranveer-singh-is-going-to-start-shooting-aditya-dhar-dhurandhar-which-is-inspired-by-true-story-on-july-25-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस दिन से करेंगे शूटिंग की शुरुआत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranveer Singh: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह आएंगे नजर, इस दिन से करेंगे शूटिंग की शुरुआत
Mon, 22 Jul 2024 06:33 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
आदित्य धर एक्शन से भरपूर फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। उनकी आगामी फिल्म 'धुरंधर' भी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है।
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
रणवीर सिंह के फैंस उनकी इस एक्शन-पैक्ड थ्रिलर फिल्म के बारे में जानकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो आदित्य की यह फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी के वर्ल्ड में सेट किया जाएगा। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म की शूटिंग 25 जुलाई से शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल थाईलैंड में शूट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
आदित्य धर 'उरी' की अभूतपूर्व सफलता से काफी खुश थे और वे एक बार फिर से जासूसों की दुनिया पर आधारित फिल्म का निर्माण करना चाहते थे। निर्देशक 'धुरंधर' के लिए काफी सावधानी से रणवीर सिंह के लुक्स पर काम कर रहे हैं। वे अपनी इस फिल्म का निर्माण वैश्विक स्तर पर करने जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 'धुरंधर' साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh
वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'धुरंधर' के अलावा फरहान अख्तर की 'डॉन 3' भी नजर आने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने शाहरुख खान को 'डॉन 3' में रिप्लेस किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पहली बार कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे 'सिंघम अगेन' में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आने वाले हैं।