{"_id":"67091cd9c1b9dd0aad021899","slug":"ranvir-shorey-says-he-had-not-watch-full-episode-of-bigg-boss-before-entering-the-house-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस’ को लेकर किया खुलासा, कहा-शो में आने से पहले कभी पूरा…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस’ को लेकर किया खुलासा, कहा-शो में आने से पहले कभी पूरा…
Fri, 11 Oct 2024 06:11 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बिग बॉस 18’ शुरू हो चुका है और दर्शकों का मनोरंजन भी कर रहा है। इस बीच ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के प्रतियोगियों में से एक रणवीर शौरी ने शो को लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने कहा कि शो के लिए संपर्क किए जाने से पहले उन्होंने इसका पूरा एपिसोड कभी नहीं देखा। आइए जानते हैं रणवीर ने और क्या कहा?
रणवीर शौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के प्रतिभागी साइरस ब्रोचा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में कहा कि उन्हें शो के प्रभाव का एहसास तब हुआ जब उन्होंने इसे पूरा कर लिया। अभिनेता ने इसे ‘जीवन में एक बार होने वाला अनुभव बताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से यह जाने बिना अंदर गए कि वह खुद को किस स्थिति में डाल रहे हैं।
Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' से जैकी श्रॉफ का खतरनाक पोस्टर जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा
Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' से जैकी श्रॉफ का खतरनाक पोस्टर जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
रणवीर को शो के प्रभावों का एहसास तब हुआ जब उन्होंने शो पूरा कर लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगा कि जो लोग भाग लेने के लिए अंदर आ रहे हैं और जो लोग देख रहे हैं, उन्होंने शो को एक स्टीरियोटाइप बना दिया है। आपको वहां आकर लड़ना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम ranvirshorey
रणवीर शौरी ने कहा कि उन्होंने अक्सर लोगों को बिना किसी कारण के लड़ते हुए पाया और कुछ हफ्तों तक इसे अनदेखा किया जब तक कि उन्हें एक टास्क के दौरान शारीरिक रूप से चोट नहीं लग गई। रणवीर ने कहा कि इस समय उन्होंने उन प्रतिभागियों को जवाब देने का फैसला किया, जो उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहे थे। शो में कभी न खत्म होने वाले झगड़ों के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा कि उन्हें जल्द ही एहसास हो गया था कि ‘बिग बॉस’ में आने के लिए किसी को लड़ने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
रणवीर शौरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर ने कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि आपको लड़ने की जरूरत नहीं है। टीवी शो का दबाव महसूस न करें। यह उनकी समस्या है, जो व्यक्ति शो चला रहा है, यह उसकी समस्या है, वह तय करेगा कि क्या दिखाना है? यह दबाव महसूस न करें कि मेरे ऊपर 200 कैमरे हैं और मैं कुछ नहीं कर रहा हूं। रणवीर ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बिग बॉस के घर में आने से पहले कभी शो नहीं देखा था और शो की पेशकश किए जाने के बाद ही क्लिप देखी। अपने सीजन को लेकर रणवीर ने कहा कि वह पूरा सीजन नहीं देख सकते उनके पास इतना धैर्य नहीं है।
सोनम बाजवा का दिखा स्टाइलिश लुक, अपनी खूबसूरती से जीता फैंस का दिल
सोनम बाजवा का दिखा स्टाइलिश लुक, अपनी खूबसूरती से जीता फैंस का दिल