फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: एक्ट्रेस नहीं बनना चहती थीं रश्मिका मंदाना, कामयाबी के बाद मन में आता है ये ख्याल

Sat, 31 May 2025 04:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 31 May 2025 04:39 PM IST
सार

Rashmika Mandanna On Acting: रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं। मशहूर होने के बाद अब वह क्या सोचती हैं? आइए इस खबर में जानते हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna did not want to be an actress now she thinks its positive
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से शुरूआत की। इसके बाद उनकी कई फिल्में काफी हिट रही हैं। हालांकि वह साउथ में पहले ही अपनी अदाकारी से लोगों का दिल चुकी हैं। आज फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली अभिनेत्री रश्मिका ने हाल ही में बताया है कि उनका सपना अभिनेत्री बनने का नहीं था। 

Rashmika Mandanna did not want to be an actress now she thinks its positive
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं रश्मिका
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रश्मिका ने बताया 'पूरी ईमानदारी से कहूं तो, मेरे बचपन में मैंने कभी भी अभिनेत्री बनने के बारे में नहीं सोचा होगा क्योंकि यह कभी मेरे प्लान का हिस्सा नहीं था। लेकिन मैं अपनी जिंदगी में पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं अपने आपको किस्मतवाली समझती हूं। मैंने वह कदम उठाया जिससे मेरी जिंदगी सकारात्मक तरीके से बदली।'

Rashmika Mandanna did not want to be an actress now she thinks its positive
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कुछ भी स्थाई नहीं सब बदल सकता है
रश्मिका ने लगातार सफलता के बाद दबाव को मैनेज करने के बारे में कहा 'जब सफलता और उम्मीदों के दबाव को संभालने की बात आती है, तो मैं पूरी तरह से जानती हूं कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं है। मैंने पहले भी कहा है, एक दिन आपके पास सब कुछ हो सकता है, और अगले ही दिन यह बदल सकता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: कमल हासन की फिल्म रिलीज से पहले तमिलनाडु सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 'ठग लाइफ' को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna did not want to be an actress now she thinks its positive
रश्मिका मंदाना - फोटो : फोटो- यूट्यूब

रश्मिका को मिला परिवार का साथ
रश्मिका ने आगे बताया कि उन्हें अपने परिवार से बहुत सपोर्ट मिला। इससे उन्हें चुनौतियों के सभी उतार-चढ़ावों को आसानी से पार करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा 'मैं अपने परिवार, करीबी दोस्तों और अपनी टीम का सपोर्ट पाकर अच्छा मससूर करती हूं। यह मुझे लगातार उन चीजों से जुड़े रहने में मदद करते हैं जो वास्तव में मायने रखती हैं। इसलिए जब मैं असल में कामयाबी के लम्हों का आनंद लेती हूं तो मैं इसे विनम्रता के साथ स्वीकार करती हूं।'

विज्ञापन
Rashmika Mandanna did not want to be an actress now she thinks its positive
टीजर में रश्मिका मंदाना और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना को आखिरी बार फिल्म 'छावा' और 'सिकंदर' में देखा गया था। फिलहाल उनके पास कई फिल्में हैं। वह जल्द ही थामा, कुबेर और 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed