{"_id":"64b3586bbe6666fb3107a9cd","slug":"ratan-rajput-shares-horrifying-casting-couch-experience-recalls-the-time-a-director-drugged-her-2023-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ratan Rajput: जब डायरेक्टर ने दिया ड्रग्स... कास्टिंग काउच पर बात करते हुए छलक उठा रतन राजपूत का दर्द","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ratan Rajput: जब डायरेक्टर ने दिया ड्रग्स... कास्टिंग काउच पर बात करते हुए छलक उठा रतन राजपूत का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 16 Jul 2023 08:09 AM IST
सार
'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' से पहचान बनाने वालीं रतन राजपूत फिलहाल पर्दे से दूर हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने ताजा बातचीत में कास्टिंग काउच का खुलासा करते हुए डरावना वाक्या साझा किया है।
विज्ञापन
1 of 5
रतन राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छोटे पर्दे के शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वालीं रतन राजपूत बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। रतन इन दिनों बतौर व्लॉगर फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। अब एक्ट्रेस ने एक बातचीत में इंडस्ट्री के काले पक्ष को उजागर करते हुए बड़ा खुलासा किया है। रतन के मुताबिक, एक ऑडिशन से पहले उनकी जानकारी के बिना उन्हें नशीला पदार्थ दिया गया था। वहीं, इसके बाद की आपबीती और ज्यादा दंग करने वाली है।
2 of 5
रतन राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत ने हालिया बातचीत में बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'मैं कास्टिंग काउच को नीयत कहूंगी। मैंने मीटू मूवमेंट के दौरान भी इसके बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन इसके बारे में बात करना वाकई जरूरी है। मैं यूट्यूब पर हूं, और मुझे विशेष रूप से युवा पीढ़ी से बहुत सारे व्यक्तिगत ईमेल आते हैं। वे मुझसे उनका मार्गदर्शन करने के लिए कहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें सच्चाई पता होनी चाहिए।'
3 of 5
रतन राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत ने इंडस्ट्री में फैले कास्टिंग काउच से अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, 'ओशिवारा में एक होटल था जहां सभी ऑडिशन होते थे। मैं वहां ऑडिशन के लिए गई और वहां कई जाने-माने एक्टर्स को देखा। मैंने अपना ऑडिशन दिया, लेकिन डायरेक्टर वहां मौजूद नहीं थे। कुछ को-ऑर्डिनेटर थे। निचले स्तर के एक व्यक्ति ने मेरा ऑडिशन लिया और कहा, 'आपने बहुत अच्छा किया मैडम। सर आपके बारे में ही बात कर रहे हैं, आपका ही सेलेक्शन होगा।' मैंने कहा ठीक है।
रतन ने वाक्ये को जारी रखते हुए आगे कहा, 'यह मेरी आदत थी कि मैं कभी अकेले नहीं जाती थी। मेरे साथ एक दोस्त था जो डांस ऑडिशन के लिए आया था। वैसे भी, उस को-ऑर्डिनेटर ने मुझे स्क्रिप्ट लेने और एक मीटिंग के लिए तैयार होने को कहा था। उस वक्त मुझे वास्तव में समझ नहीं आया कि हो क्या रहा था।' रतन के अनुसार, 'मैं मीटिंग के लिए ऊपर दूसरे होटल में गई। वहां वे हमसे कोल्ड ड्रिंक पीने की रिक्वेस्ट करते रहे, जिसे हमने न चाहते हुए भी एक घूंट पी ली। फिर उन्होंने कहा कि वे मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए बुलाएंगे। मैं और मेरा दोस्त तभी घर पहुंचे और मुझे शक होने लगा कि कहीं कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाया तो नहीं गया है। मैं थोड़ी असहज महसूस कर रही थी। कुछ घंटों बाद, मुझे एक और ऑडिशन के लिए आने के लिए कॉल आया। स्क्रिप्ट बिल्कुल बेकार थी। कई लोग मुझसे कहेंगे कि आपने मना क्यों नहीं किया, लेकिन उस समय आपको खुद पर संदेह होने लगता है कि आप काम पाने में पीछे रह रहे हैं।'
रतन ने अपनी बात में जोड़ा, 'इसलिए मैं और मेरे दोस्त म्हाडा में ऑडिशन के लिए गए। यह एक बहुत ही अजीब जगह थी। मैंने वहां एंट्री ली और देखा कि पूरी जगह अस्त-व्यस्त थी। रोशनी खराब थी, हर जगह कपड़े बिखरे हुए थे। मैंने वहां एक लड़की को देखा जो शायद शराब के कारण बेहोश पड़ी हुई थी। मैं समझ गई कि जो कुछ भी होना था, वह वहां पहले ही हो चुका था। मैंने सॉरी कहा और वहां से भाग निकली।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।