सब्सक्राइब करें

Ravi Teja Movie: सुपरस्टार रवि तेजा की आगामी धमाकेदार फिल्में, 'मिस्टर बच्चन' 'प्रजाला मनीषी' से मचाएंगे धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 15 Jul 2024 11:41 PM IST
सार

भूपतिराजू रविशंकर राजू जिन्हें सभी रवि तेजा के नाम से जानते हैं। रवि एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। एक्शन कॉमेडी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध रवि की हर एक फिल्म का उनके प्रशंसक आंख बिछाकर इंतजार करते हैं। रवि 'मास महाराजा' के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। बता दें रवि सबसे अधिक भुगतान पाने वाले तेलुगु फिल्म अभिनेताओं में से एक हैं। रवि को फोर्ब्स इंडिया द्वारा 2012, 2013 और 2015 में 100 हस्तियों की सूची में शामिल किया गया था। रवि की कई मेगा बजट फिल्में जल्द ही आने वाली हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
ravi teja upcoming mega budget movies Mr Bachchan RT 75 prajala manishi more
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

रवि तेजा इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' का फर्स्ट लुक जब से सामने आया है, तभी से उनके प्रशंसक 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज का बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके हैं। हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' इस साल रिलीज होगी। अपने लुक को शेयर करते हुए रवि तेजा ने कैप्शन में लिखा था- 'नाम तो सुना होगा..मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन साहब के नाम वाला किरदार निभाना सम्मान की बात है।' 
ravi teja upcoming mega budget movies Mr Bachchan RT 75 prajala manishi more
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
'प्रजाला मनीषी' एक हाई-वोल्टेज मास एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। यह फिल्म का वर्किंग टाइटल है और टीम सही समय पर टाइटल की घोषणा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि तेजा की आगामी फिल्म 'प्रजाला मनीषी' में उनके अपोजिट उर्वशी रौतेला और डिंपल हयाती मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बड़े बैगन पर बनने वाली इस फिल्म को मीडिया फैक्ट्री निर्माण करेगी। इस फिल्म को बहुत बड़े बजट पर बनाया जाएगा। अगले साल फिल्म 'प्रजाला मनीषी' की शूटिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ravi teja upcoming mega budget movies Mr Bachchan RT 75 prajala manishi more
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
'आरटी 75' को संक्रांति 2025 पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। सिथारा एंटरटेनमेंट फॉर्च्यून फोर सिनेमा के साथ मिलकर इस फिल्म को फंड कर रहा है, जबकि श्रीकारा स्टूडियोज इसे प्रस्तुत कर रहा है। भीम्स सेसिरोलेओ इस फिल्म के संगीत निर्देशक हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी कार्तिक गट्टामनेनी ने की है और संपादन नवीन नूली ने किया है।
 
विज्ञापन
ravi teja upcoming mega budget movies Mr Bachchan RT 75 prajala manishi more
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
रवि तेजा साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। रवि के प्रशंसक उनकी हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब रवि के फैंस को उनकी फिल्म 'आरटी 75', 'प्रजाला मनीषी' और 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रवि की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' इन तीनों में से सबसे पहले रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed