फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reema Lagoo: फिल्मों में ही नहीं, निजी जिंदगी में भी मजबूत मां थीं रीमा लागू, अकेले की बेटी की परवरिश

Sat, 18 May 2024 07:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 May 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
Reema Lagoo Death Anniversary: Know About Famous Actress Career Life Movies and Life Story
रीमा लागू - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री रीमा लागू का नाम जब लिया जाता है तो सबसे पहले एक मां के रूप में उनकी छवि बनती है। फिल्मों में मां की भूमिका अदा कर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्रियों में रीमा लागू भी शुमार हैं। रीमा ने कई फिल्मों में सलमान खान की मां की भूमिका अदा की। इसलिए उन्हें 'सलमान खान की मां' कहकर भी पुकारा जाने लगा था। अभिनेत्री ने हम साथ साथ हैं, कुछ कुछ होता है और वास्तव जैसी फिल्मों में भी मां का रोल यादगार तरीके से निभाया। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, निजी जिंदगी में भी रीमा एक मजबूत मां बनी रहीं। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है। आइए जानते हैं उनके जीवन के बारे में...

Reema Lagoo Death Anniversary: Know About Famous Actress Career Life Movies and Life Story
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

 21 जून 1958 को जन्मी रीमा लागू को अभिनय की प्रतिभा विरासत में मिली। उनकी मां मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मंदाकिनी खदबड़े थीं। रीमा का असली नाम नयन भड़भड़े था। रीमां ने बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिर कुछ वर्षों तक थिएटर भी किया। बाद में उन्होंने बैंक में भी नौकरी की। दरअसल, उन दिनों बैंकों का इंटर बैंक थियेटर कंपटीशन होता था, जिसमें एक्टर्स का कोटा होता था। इसी के तहत इनका चयन हुआ। 

Reema Lagoo Death Anniversary: Know About Famous Actress Career Life Movies and Life Story
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

नौकरी करने के दौरान रीमा की मुलाकात मराठी कलाकार विवेक लागू से हुई। दोनों ने शादी रचाई। शादी के बाद रीमा ने अपना नाम रीमा लागू कर लिया। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और कुछ वर्ष बाद दोनों अलग हो गए। दोनों की एक बेटी मृण्मयी है। पति से अलग होने के बाद रीमा लागू ने दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही बेटी की परवरिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reema Lagoo Death Anniversary: Know About Famous Actress Career Life Movies and Life Story
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रीमा लागू ने 1980 में फिल्म 'कलयुग' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने कई फिल्मों में उम्दा किरदार निभाए। 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' के लिए उन्हें 1990 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। 'आशिकी' और 'वास्तव' के लिए भी उन्हें यह सम्मान मिला। फिल्म 'वास्तव' में तो उनके किरदार को देख लोगों को 'मदर इंडिया' वाली नरगिस याद आ गईं। फिल्म का क्लाइमेक्स सीन काफी हिट रहा था।
Srikanth: ‘श्रीकांत’ देखकर अक्षय कुमार को आया मजा, राजकुमार से कहा- भाई एक्टिंग की क्लास शुरू कर दे

विज्ञापन
Reema Lagoo Death Anniversary: Know About Famous Actress Career Life Movies and Life Story
रीमा लागू - फोटो : सोशल मीडिया

रामा लागू छोटे पर्दे की भी चर्चित अभिनेत्री रहीं। फिल्मों के अलावा वह कई सीरियल्स में भी नजर आईं। उन्होंने 'तू तू मैं मैं' और 'श्रीमान श्रीमती' में काम किया। इसके अलावा महेश भट्ट के सीरियल 'नामकरण' में वह नजर आईं। 
Martial Artist: अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने ली है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed