फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father Daughter Duo- इन फिल्मों में दिखी रियल लाइफ पिता-पुत्री की जोड़ी, किसी ने जीते दिल तो किसी की डूबी नाव

Sat, 18 May 2024 12:07 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 18 May 2024 12:07 AM IST
सार

फिल्मों में रियल लाइफ पिता- पुत्र या भाई-भाई की जोड़ी तो अक्सर देखने को मिल जाती है, लेकिन आज हम बात करेंगे उन पिता-पुत्री की जोड़ी की, जो एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आए। 

विज्ञापन
These Bollywood actors including Anil Kapoor and Dunki star Shah Rukh Khan have done films with their daughte
जब पर्दे पर साथ दिखी रियल लाइफ पिता-पुत्री की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कई मौकों पर एक ही परिवार के दो या उससे ज्यादा सदस्य पर्दे पर एक साथ नजर आए हैं। चाहे दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और संजय दत्त हों या फिर सलमान खान और अरबाज खान। कई बार उन्हें साथ आने का फायदा हुआ तो कई बार इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है। फिल्मों में रियल लाइफ पिता- पुत्र या भाई-भाई की जोड़ी तो अक्सर देखने को मिल जाती है, लेकिन आज हम बात करेंगे उन पिता-पुत्री की जोड़ी की, जो एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आए। 


Scam 2010: 'स्कैम 2010' पर हंसल मेहता को मिली थी चेतावनी, अब फिल्मकार ने दी प्रतिक्रिया

These Bollywood actors including Anil Kapoor and Dunki star Shah Rukh Khan have done films with their daughte
धर्मेंद्र-एशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मेंद्र -एशा देओल 
हिंदी फिल्मों में ही मैन और गरम धरम के नाम से मशहूर सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र ने कई यादगार फिल्में की हैं। उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर हिट फिल्में दे कर अपना नाम हिंदी फिल्मों के कुछ बेहद कामयाब हीरो की लिस्ट में शुमार कर लिया था। वैसे तो उन्होंने कई कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा किया है, लेकिन एक मौका ऐसा भी था, जब वह अपनी पुत्री ऐशा देओल के साथ पर्दे पर नजर आए। धर्मेंद्र और एशा देओल फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' में एक साथ नजर आए थे। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म को उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने निर्देशित किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, सलमान खान आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म में ऐशा का किरदार अपने पिता की खोज में निकलती है, जिसकी डॉन के किरदार में नजर आए धर्मेंद्र मदद करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हो सकी थी। 
Bollywood Directors: इस साल फिल्म इंडस्ट्री को मिले ये नए निर्देशक, हुनर की परीक्षा अभी बाकी

These Bollywood actors including Anil Kapoor and Dunki star Shah Rukh Khan have done films with their daughte
सोनम कपूर-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर- सोनम कपूर
अनिल कपूर और सोनम कपूर की रियल लाइफ पिता-पुत्री की जोड़ी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थी। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देशन शैली चोपड़ा ने किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा श्रीकांत अभिनेता राजकुमार राव और जूही चावला भी नजर आए थे। फिल्म में अनिल और सोनम पिता-पुत्री की ही भूमिका में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। 
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने अपनी ड्रेस से फिर खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood actors including Anil Kapoor and Dunki star Shah Rukh Khan have done films with their daughte
शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

शत्रुघ्न सिन्हा- सोनाक्षी सिन्हा
दोनों पिता-पुत्री ने फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन नवनीत सिंह ने किया था। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा मेहमान भूमिका में नजर आए थे, जबकि फिल्म में मुख्य भूमिका धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल ने निभाई थी। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा ने जज की भूमिका अदा की थी। वहीं, सोनाक्षी एक दो सीन में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही थी। 
Kartam Bhugtam Review: अतीत से निकली कहानी पर सोहम ने खींची काल की कसौटी, इस बार श्रेयस के लक का इम्तिहान

विज्ञापन
These Bollywood actors including Anil Kapoor and Dunki star Shah Rukh Khan have done films with their daughte
शाहरुख खान- सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान- सुहाना खान 
'डंकी' स्टार शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षीत आगामी फिल्म 'किंग' में उनकी पुत्री सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा,जब दोनों पिता-पुत्री किसी फिल्म में साथ में काम करेंगे। फिल्म एक एक्शन फिल्म होने वाली है। इसमें शाहरुख डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार ग्रेड शेड में होगा। वहीं, सुहाना भी इस फिल्म में पिता का बखूबी साथ देती नजर आएंगी। वह एक शिष्या का किरदार निभा रही हैं,जो अपने गुरु के साथ जान बचाने के लिए कई देशों में भटकती हुई देखी जाएंगी। सुहाना ने पिछले साल 'द आर्चीज' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। 
Shabana Azmi: शबाना और जावेद अख्तर की शादी को होने वाले हैं 40 साल, अभिनेत्री ने खोले सफल वैवाहिक जीवन के राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed