{"_id":"6647746f51be9b5236004d84","slug":"film-directors-debut-in-2024-boman-irani-sandeep-kewlani-kunal-khemu-karan-tejpal-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Directors: इस साल फिल्म इंडस्ट्री को मिले ये नए निर्देशक, हुनर की परीक्षा अभी बाकी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Directors: इस साल फिल्म इंडस्ट्री को मिले ये नए निर्देशक, हुनर की परीक्षा अभी बाकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 17 May 2024 11:06 PM IST
सार
संदीप केवलानी भी निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वो 'स्काई फोर्स' फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म की घोषणा काफी पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड निर्देशक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल हिंदी सिनेमा के निर्देशकों की सूची में कुछ नए लोगों का नाम जुड़ गया है। अभिनेता बोमन ईरानी और कुणाल खेमू के साथ-साथ करण तेजपाल और संदीप केवलानी, ऐसे नाम हैं, जो निर्देशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं। कुणाल की फिल्म तो रिलीज हो चुकी है और बाकियों की रिलीज की राह देखी जा रही है। दर्शक इन सभी के हुनर को देखने का इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्शन की दुनिया में ये नए चेहरे कितना सफल होंगे, इसका जवाब मिलना अभी बाकी है।
2 of 5
बोमन ईरानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @boman_irani
बोमन ईरानी
मशहूर अभिनेता बोमन ईरानी जल्द ही निर्देशक के तौर पर अपनी नई पारी खेलने जा रहे हैं। पर्दे पर अपने किरदारों से दर्शकों का मन मोह लेने वाले बोमन अब पर्दे के पीछे जाकर काम करेंगे। दरअसल, उन्होंने 'द मेहता बॉयज' नाम की सीरीज डायरेक्ट की है, जो जल्द ही देखने को मिलेगी। डायरेक्टर के रुप में बोमन कितना सफल होंगे. यह तो वक्त ही बताएगा।
3 of 5
कुणाल खेमू
- फोटो : इंस्टाग्राम @kunalkemmu
कुणाल खेमू
अभिनेता कुणाल खेमू भी अब निर्देशक की कुर्सी पर बैठ चुके हैं। 'मडगांव एक्सप्रेस' बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म है, जो इस साल 22 मार्च को रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें कुणाल खेमू, अविनाश तिवारी, प्रतीक गांधी, नोरा फतेही, दिव्येंदु और छाया कदम ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण तेजपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @karantejpal94
करण तेजपाल
करण तेजपाल के रुप में फिल्म इंडस्ट्री को एक नया निर्देशक मिल गया है। उन्होंने 'स्टोलन' फिल्म को डायरेक्ट किया है, जो एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है। इसमें 'स्त्री' फेम अभिषेक बनर्जी ने मुख्य भूमिका अदा की है।
संदीप केवलानी भी निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वो 'स्काई फोर्स' फिल्म का निर्देशन करेंगे। फिल्म की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और निमरत कौर काम कर रहे हैं। फिल्म को अक्तूबर 2024 में रिलीज किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।