फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rituraj Singh: टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 59 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 20 Feb 2024 10:06 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 Feb 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
TV Actor Rituraj Singh Passed Away At 59 Age Due to Cardiac Arrest
ऋतुराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
 टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने टीवी शो 'बनेगी अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई', 'आहट और अदालत', 'दीया और बाती' हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं। अभिनेता के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस काफी शॉक हो गए हैं। अभिनेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है।




अनुपमा में आ रहे थे नजर
ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। ऋतुराज ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज में भी काम किया है, जिसमें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी शामिल है। अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो ऋतुराज सिंह का पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसोदिया राजपूत परिवार में हुआ था।


अभिनय के लिए आए मुंबई  
ऋतुराज सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की थी। साल 1993 में मुंबई चले आए और अभिनय को बतौर करियर के रूप में चुना।  ऋतुराज अब तक कई हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे, जिनमे एक खेल राजनीति, बद्रीनाथ की दुल्हनिया आदि फिल्में शामिल थीं। ऋतुराज सिंह ने 12 वर्षों तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप (TAG) के साथ दिल्ली में थिएटर में काम किया था और जी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय हिंदी टीवी गेम शो, तोल मोल के बोल में अभिनय किया था।  एक्टर के दोस्त  अमित बहल ने बताया, 'हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।' 

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे हैं श्रद्धांजलि  
सोशल मीडिया पर फैंस के साथ टीवी की दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुलझे हुए अभिनेता को ऊपर वाले ने जल्दी बुला लिया।'दूसरे यूजर ने लिखा, 'भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' एक और यूजर ने लिखा, 'अनुपमा में उनका अभिनय सराहनीय रहा है। मैं उनकी वजह से ही शो देखता था। यह कोई उम्र नहीं थी जाने की।'

इस दिन होगा अंतिम संस्कार
अभिनेता ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह 9 बजे से उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार भी बुधवार को ही सुबह 10.30 बजे मुंबई स्थित ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि  पर किया जाएगा। 









 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed