फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Kumar: आलिया की फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं अभिषेक, 'KKK14' से पहले 'बिग बॉस' के घर में भी जमाई धाक

Sat, 28 Sep 2024 04:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Sep 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 Finalist Abhishek Kumar Career Journey Net Worth And Personal Life
अभिषेक कुमार, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने फिनाले एपिसोड के करीब पहुंच चुका है। टॉप 5 फाइनलिस्ट का चुनाव हो चुका है और जल्द ही इस शो को विजेता भी मिल जाएगा। फिनाले एपिसोड शूट हो चुका है और जल्द ही इसे टेलीकास्ट किया जाएगा। टॉप 5 में जिन प्रतिभागियों ने जगह पक्की की है, उनमें अभिषेक कुमार भी शामिल हैं। अभिषेक कुमार टीवी की दुनिया के चर्चित चेहरे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 Finalist Abhishek Kumar Career Journey Net Worth And Personal Life
अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine

अभिषेक कुमार कई टीवी शो कर चुके हैं और वे कुछ फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो 'ये प्यार नहीं तो क्या है' से की थी। इसके बाद, अभिनेता ने वर्ष 2021 में छोटे पर्दे के सीरियल 'उडारियां' से डेब्यू किया। 'उडारियां' में अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता फिर 'बेकाबू' नाटक में नजर आए, जिसमें उन्होंने आदित्य रायचंद की नेगेटिव किरदार निभाया था। 

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 Finalist Abhishek Kumar Career Journey Net Worth And Personal Life
अभिषेक कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @aebyborntoshine

अभिषेक कुमार साल 2023 में 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने। यहां भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि, वे ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा पाए। हालांकि, बिग बॉस के घर में रहने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। अभिषेक ने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम भी बदला। अभिषेक कुमार का असली नाम अभिषेक पांडे था, लेकिन जब उनके को-स्टार्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अभिषेक कुमार रख लिया। बताया जाता है कि अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाडी' की तरह ही अपनी बॉडी को फिट रखते हैं। वे अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए रोजाना जिम में समय बिताना पसंद करते हैं। 
Raaj Shaandilyaa: राज शांडिल्य पर पहली दफा नहीं लगा स्क्रिप्ट चोरी का आरोप, पहले भी होते रहे हैं मुकदमे, जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 Finalist Abhishek Kumar Career Journey Net Worth And Personal Life
अभिषेक कुमार, आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिषेक कुमार अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का हिस्सा भी रह चुके हैं। इस बात का जिक्र खुद अभिषेक ने खतरों के खिलाड़ी के मंच पर किया। दरअसल, इस शो के फिनाले एपिसोड में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'जिगरा' का प्रमोशन करने पहुंची हैं। जारी हुए प्रोमो में अभिषेक ने आलिया से कहा कि वे 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म में क्राउड आर्टिस्ट थे 'दैंगड़ दैंगड़' सॉन्ग में नजर आए थे। उन्होंने आलिया से यह भी कहा कि तब वे उनके साथ तस्वीर लेना चाहते थे, लेकिन अभिनेत्री के गार्ड ने उन्हें भगा दिया था। अभिषेक की बात सुनकर आलिया भट्ट ने उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 Finalist Abhishek Kumar Career Journey Net Worth And Personal Life
अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक कुमार काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी छोटी सी करियर यात्रा में उनकी पास करीब 2 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। वे टीवी शो में एक एपिसोड की लाखों रुपये फीस चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के दौरान उन्होंने एक एपिसोड के करीब पांच लाख रुपये लिए थे। सोशल मीडिया पर अभिषेक की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
Alia Bhatt Movies: 'ब्रह्मास्त्र' से लेकर 'राजी' तक, ये हैं आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed