सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: टीवी जगत के मशहूर कलाकारों ने भारत की जीत पर दी बधाई, रोनित ने हार्दिक को बताया हीरो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

 भारतीय क्रिकेट टीम के इस शानदार उपलब्धि पर टीवी जगत के कई मशहूर चेहरों ने अपनी खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly Ronit Roy Aly Goni congratulated India for winning  T20 World Cup 2024
रोनित ,रुपाली और अली गोनी ने दी टीम इंडिया को बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम
शनिवार को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी हासिल की। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। आखिरी वक्त तक अपनी धड़कनों पर काबू रख भारत ने हार के मुंह से जीत खींच ये ट्रॉफी अपने नाम किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस शानदार उपलब्धि पर टीवी जगत के कई मशहूर चेहरों ने अपनी खुशी जाहिर की है। 

Anushka Sharma: भारत की जीत के बाद अनुष्का ने विराट के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा- मुझे इस इंसान से प्यार है
 
Trending Videos
Rupali Ganguly Ronit Roy Aly Goni congratulated India for winning  T20 World Cup 2024
रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

रुपाली गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम की इस शानदार उपलब्धि पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी खुशी जाहिर करते हुए टीम को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथी खिलाड़ी चैंपियंस के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "हमने कर दिखाया। क्या शानदार जीत है। बधाई टीम इंडिया। जय हिंद जय भारत।" रुपाली को मशहूर कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और चर्चित टीवी ड्रामा 'अनुपमा' के लिए जाना जाता है। 
अभिनय छोड़ कान्हा की भक्ति में डूबी ये भोजपुरी हसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly Ronit Roy Aly Goni congratulated India for winning  T20 World Cup 2024
अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम

अली गोनी
टीवी के मशहूर सितारे अली गोनी ने भी भारतीय टीम के इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया  अकाउंट पर भारतीय टीम की कई तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "जीत गए।" इसके साध ही उन्होंने भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए भी एक भावुक संदेश लिखा, जिन्होंने टी 20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है। अभिनेता ने लिखा, "किंग कोहली, टी 20 में आपकी कमी खलेगी।" अली को 'बिग बॉस 14', 'खतरों के खिलाड़ी', 'ये हैं मोहब्बतें' आदि शो के लिए जाना जाता है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)


T20 World Cup: टी-20 विश्वकप विजेता बना भारत, खुशी से झूमे विराट, सबसे पहले पत्नी अनुष्का को किया वीडियो कॉल!

Rupali Ganguly Ronit Roy Aly Goni congratulated India for winning  T20 World Cup 2024
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

रोनित रॉय
टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता रोनित रॉय ने भी भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा, " भारत की जीत हमेशा मेरे लिए भावनात्मक रही है, लेकिन आज रात मेरी भावनाएं चरम पर थीं।  मैं चिल्लाया, मैं चुप हुआ, मैंने गालियां दीं, मैंने तालियां बजाईं और फिर जब हम जीत गए तो मैंने आंसू बहाए। हमें यह सब मिलने में बहुत समय लग गया। विराट ने रन बनाए, बुमराह ने वापसी की और कैसे! बधाई टीम इंडिया। बधाई भारत! भारत टी20 2024 टीम का शुक्रिया। इसके अलावा उन्होंने हार्दिक पांड्या को हीरो बताते हुए लिखा, हार्दिक को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आप मेरे हीरो हैं, फिर से स्वागत है आपका। सूर्यकुमार आपके कैच ने मैच जीत लिया।"
दारू पीकर पैप्स के सामने आईं उर्फी, होने लगीं ट्रोल
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed