फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: 'आलोचना करते वक्त गरिमा बनाए रखें', रुपाली ने अनुपमा कास्ट की ट्रोलिंग पर दिया मुंह तोड़ जवाब

Sat, 13 Jan 2024 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 Jan 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
Rupali Ganguly slammed the trolls for hiding behind social media profiles and spreading hate on the platforms
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

 अपने शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचाने जाने वाली रुपाली को हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। इस शो में अपने किरदार की लोकप्रियता के बदौलत अनुपमा अपने दर्शकों के बीच हमेशा सराहना बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में, रुपाली गांगुली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन सभी ट्रोल्स करने वालों को सबक सिखाया, जो शो के कलाकारों को निशाना बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Rupali Ganguly slammed the trolls for hiding behind social media profiles and spreading hate on the platforms
रुपाली गांगुली - फोटो : social media

हाल ही में, रुपाली अपने सह-कलाकारों के बचाव में आईं और सोशल मीडिया प्रोफाइल के पीछे छिपकर नफरत फैलाने के लिए ट्रोल्स की आलोचना की। रुपाली ने लिखा, "अनुपमा पर यहां मौजूद हर कोई इस शो के किसी न किसी किरदार से जुड़ा है। एक किरदार या कलाकार को पसंद करने से आपको दूसरे किरदारों को नीचा दिखाने का अधिकार कैसे मिल जाता है? हर कलाकार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और हर अभिनेता महत्वपूर्ण है।"

Rupali Ganguly slammed the trolls for hiding behind social media profiles and spreading hate on the platforms
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "अपने पसंदीदा किरदार का समर्थन करना और उस किरदार की आलोचना करना जो आपको पसंद नहीं है, समझ में आता है, लेकिन एक ऐसे इंसान को नीचा दिखाना, जो सिर्फ अपना काम कर रहा है। यह गलत है खासकर उन लोगों द्वारा जिनके पास उनकी तस्वीर लेने की भी हिम्मत नहीं है। ये लोग अपनी प्रोफाइल फोटो छिपा कर लोगों की आलोचना करते हैं।"


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly slammed the trolls for hiding behind social media profiles and spreading hate on the platforms
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

रुपाली ने अपने प्रशंसकों से इसे युद्ध क्षेत्र बनाने के बजाय सभी को सम्मान देने का अनुरोध किया और कहा, "मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि किसी भी चरित्र की आलोचना करते समय भी गरिमा बनाए रखें! अगर हो सके तो कुछ दिन के लिए सिर्फ शो की तरह देखिए। सोशल मीडिया पर जाकर नकारात्मक टिप्पणियां करने का माध्यम मत बनें।"

विज्ञापन
Rupali Ganguly slammed the trolls for hiding behind social media profiles and spreading hate on the platforms
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
शो 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा गौरव खन्ना शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सुधांशु पांडे वनराज शाह की भूमिका से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed