अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल और वूल्वरिन' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म रिलीज से सिर्फ दो दिन दूर है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस हॉलीवुड फिल्म का भारतीय दर्शकों के बीच भी उत्साह देखने को मिल रहा है। अंग्रेजी के साथ-साथ यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग में हिंदी भाषा की टिकटों की बंपर बुकिंग हो रही है। आइए देखते हैं...
Deadpool & Wolverine: डेडपूल और वूल्वरिन को साथ देखने को दर्शक बेताब, हिंदी संस्करण की धमाकेदार एडवांस बुकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रयान रेनॉल्ड्स, ह्यू जैकमैन, एम्मा कोरिन और मुरैना बैकारिन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं- तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक सभी भाषाओं के शो मिलाकर इस फिल्म के करीब 5.93 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग में हिंदी में फिल्म का प्रदर्शन शानदार है।
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक हिंदी भाषा के 3डी वर्जन में पहले दिन के लिए इस फिल्म के अब तक 34816 टिकट बिक चुके हैं। यह टिकट 2367 शो के लिए हैं। इसके जरिए एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बिक चुके हैं। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए किस कदर उत्साहित हैं।
August Movie: 'स्त्री 2'-'वेदा'-'खेल खेल में'-'डबल आईस्मार्ट' के बीच होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर
3डी वर्जन के अलावा यह फिल्म 4DX 3D वर्जन में भी देखी जा सकेगी। फिल्म के हिंदी भाषा के 4DX 3D वर्जन में 956 टिकट बिके हैं। करीब 28 शो के लिए बुक हुए इन टिकट के जरिए छह लाख से अधिक की कमाई हुई है। हिंदी के 2डी वर्जन में 553 शो के लिए 7702 टिकट बुक हुए हैं। इनके जरिए 13 लाख रुपये से अधिक का कलेक्शन हुआ है।
Bigg Boss OTT 3: अदनान-सना के बेघर होने के बाद घर के नए कैप्टन बन रणवीर शौरी, यूजर्स बोले- अब होगा घमासान
टिकट बुकिंग का सिलसिला जारी है। बता दें कि यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसका निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। यह अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म, मार्वल कॉमिक्स के पात्रों डेडपूल और वूल्वरिन पर आधारित है।
Rakht Brahmand: 'गुड्डू भैया' के हाथ लगा राज एंड डीके का बड़ा प्रोजेक्ट, इस साउथ हसीना के साथ जमेगी जोड़ी