{"_id":"6458cf3976d71fae840eb11f","slug":"sai-pallavi-birthday-special-know-unknown-facts-about-actress-life-and-career-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sai Pallavi: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं साई पल्लवी, जानें कैसे बदला अपना मुकद्दर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sai Pallavi: अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं साई पल्लवी, जानें कैसे बदला अपना मुकद्दर
साउथ सिनेमा इस समय भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। यहां के अभिनेता और अभिनेत्री की हर तरफ तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इसी इंडस्ट्री की एक खूबसूरत अभिनेत्री साई पल्लवी इस समय हिन्दी दर्शकों के बीच छाई रहती हैं। अभिनेत्री के फिल्में और उनका फैशन सेंस दोनों ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोरता है। आज साई पल्लवी अपना जन्मदिन मना रही हैं, तो चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
साई पल्लवी का जन्म नौ मई 1992 में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ था। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्रेमम से की थी और पहली ही फिल्म से साई दर्शकों के दिलों में छा गईं। उनकी एक्टिंग हो या लुक्स, सब कुछ दर्शकों को खूब पसंद आता है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के बीच छाई रहती हैं।
3 of 5
साई पल्लवी
- फोटो : instagram
साई के बारे में यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह अभिनेत्री नहीं डॉक्टर बनना चाहती थीं। अभिनेत्री के पास मेडिकल की डिग्री है। अगर वह एक्टिंग में नहीं आती तो साई एक कार्डियोलॉजिस्ट होतीं। साल 2014 में जब वह पढ़ाई कर रही थी, तब ही उन्हें फिल्म 'प्रेमम' में 'मलार' की भूमिका के लिए ऑफर मिला। इसके लिए उन्हें साउथ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। आलम यह है कि आज साई करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री के बारे में यह कहा जाता है कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी फिल्मों में मेकअप नहीं करती हैं और चेहरे पर बिना कुछ लगाए ही स्क्रीन पर आती है। यही नहीं, यह भी कहा जाता है कि वह किसी अवॉर्ड फंक्शन में भी बिना मेकअप के ही जाती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने फेयरनेस क्रीम का एड करने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
साई पल्लवी की नेट वर्थ
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि साई पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपने लुक को लेकर कभी विश्वास नहीं था और जब उन्हें प्रेमम के लिए अप्रोच किया गया तो वह अपने चेहरे की स्किन को लेकर काफी नर्वस थीं। हालांकि, उनकी फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें कॉन्फिडेंस दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।