फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyaara Day 13 Collection: 300 करोड़ की ओर बढ़ रही ‘सैयारा’, दूसरे हफ्ते में भी शतक के करीब पहुंची कमाई

Wed, 30 Jul 2025 09:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 30 Jul 2025 09:07 PM IST
सार

Saiyaara Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन बिताने के बाद भी ‘सैयारा’ लगातार मजबूत कमाई कर रही है। अब जानिए 13वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई।

विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Film Earnings Close To 300 Crore Makes Strong
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित सूरी की म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अपनी रिलीज के 13 दिनों बाद भी ‘सैयारा’ अच्छी-खासी कमाई कर रही है और तेजी से 300 करोड़ के आंकड़े की ओर आगे बढ़ रही है। जानते हैं बुधवार को कैसा रहा ‘सैयारा’ का प्रदर्शन।

Saiyaara Box Office Collection Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Film Earnings Close To 300 Crore Makes Strong
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

ये रहे बुधवार के आंकड़े
अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार पैसे छाप रही है। अपने दूसरे मंगलवार को 10 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने अपने दूसरे बुधवार को खबर लिखे जाने तक 5.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही 13 दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन अब 271.60 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Saiyaara Box Office Collection Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Film Earnings Close To 300 Crore Makes Strong
सैयारा फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘सैयारा’ की कमाई
18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.5 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। एक हफ्ता पूरे होने पर फिल्म की कमाई 172.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी। अब फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में भी बेहतर कमाई कर रही है और 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Film Earnings Close To 300 Crore Makes Strong
सैयारा - फोटो : यूट्यूब

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘सैयारा’ का जलवा
‘सैयारा’ सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। 13 दिनों में ‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘सैयारा’ की कमाई 418.48 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Saiyaara Box Office Collection Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Film Earnings Close To 300 Crore Makes Strong
'सैयारा' - फोटो : सोशल मीडिया
सफल हुआ अहान और अनीत का डेब्यू
‘सैयारा’ के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। पहली ही फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए हैं और नई सेंसेशन बन गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed