Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Saiyaara Box Office Collection Day 14 Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Movie Earnings Fallen On Thursday
{"_id":"688b9deef60e9d008f0d6696","slug":"saiyaara-box-office-collection-day-14-ahaan-panday-aneet-padda-starrer-movie-earnings-fallen-on-thursday-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara Day 14 BO Collection: चौदहवें दिन लुढ़की ‘सैयारा’ की कमाई, गुरुवार को सिर्फ इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saiyaara Day 14 BO Collection: चौदहवें दिन लुढ़की ‘सैयारा’ की कमाई, गुरुवार को सिर्फ इतना रहा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:19 PM IST
सार
Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा’ लगातार लोगों को सिनेमाघरों में अपनी ओर खींच रही है। अब जानते हैं चौदहवें दिन गुरुवार को फिल्म ने की कितनी कमाई।
विज्ञापन
1 of 5
अहान पांडे और अनीत पड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अब दो हफ्ते का समय पूरा कर चुकी है। फिल्म अभी भी दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छे खासे नंबर हासिल कर रही है। जानते हैं अब गुरुवार को ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरुवार को घटी फिल्म की कमाई
अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ‘सैयारा’ पिछले दो हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर एकक्षत्र राज कर रही है। फिल्म लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के 14वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जिसके मुताबिक खबर लिखे जाने तक ‘सैयारा’ ने गुरुवार को 2.56 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़े उसके बुधवार के आंकड़े 7.50 करोड़ से रुपए से कम हैं। चौदह दिनों में ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन अब 276.56 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
3 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे हफ्ते में भी 100 करोड़ पार की कमाई
21.50 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘सैयारा’ ने शुरुआती चार दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में इंट्री कर ली थी। इसके बाद एक हफ्ता पूरा होने तक फिल्म का कलेक्शन 172.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। तभी 14 दिनों में ‘सैयारा’ ने 276.56 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सैयारा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
428 करोड़ से ऊपर हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘सैयारा’ इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 276 करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी 400 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई की है। 14 दिनों में ‘सैयारा’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 428.17 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
5 of 5
सैयारा
- फोटो : यूट्यूब
कई दिग्गजों ने की ‘सैयारा’ की तारीफ
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने काफी सराहा है। इनमें करण जौहर से लेकर सिद्धार्थ आनंद और महेश भट्ट जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।