{"_id":"65d19d86fdb70b9ccd09507d","slug":"sajid-nadiadwala-net-thailand-prime-minister-srettha-thavisin-to-explore-future-collaboration-know-details-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sajid Nadiadwala: थाईलैंड पीएम श्रेथा थाविसिन से साजिद ने की मुलाकात, फिल्मों की शूटिंग में सहयोग पर हुई चर्चा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sajid Nadiadwala: थाईलैंड पीएम श्रेथा थाविसिन से साजिद ने की मुलाकात, फिल्मों की शूटिंग में सहयोग पर हुई चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:34 AM IST
सार
विज्ञापन
साजिद नाडियावाला और थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने हाल ही में थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। साजिद ने इस दौरान थाइलैंड में फिल्म निर्माण और शूटिंग में सहयोग को लेकर बातचीत की। इससे पहले साजिद ने थाईलैंड में बाघी, बाघी 2, हाउसफुल 2, अंजाना अंजानी और हीरोपंती जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है।
Trending Videos
साजिद नाडियावाला और थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेथा थाविसिन से मुलाकात के दौरान साजिद ने उन्हें एक पश्मीना शॉल और एक मोर ब्रोच भी गिफ्ट किया। जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्मों की शूटिंग में सहयोग और दोनों देशों की संस्कृतियों के अंतर-परिवर्तन पर बातचीत की। गौरतलब है कि थाईलैंड से भी कई तकनीशियन भारतीय फिल्मों में काम करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुलाकात के बारे में बताते हुए थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक पोस्ट भी किया। इस दौरान श्रीथा थाविसिन ने लिखा, 'साजिद नाडियाडवाला भारतीय फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे प्रोडक्शन कंपनी 'नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट' के मालिक भी हैं, जो भारत की टॉप फिल्म निर्माण कंपनी है, जिसने 200 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है'।
Poacher: लंदन में वेब सीरीज 'पोचर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, बहन शाहीन और मां सोनी के साथ शामिल हुईं आलिया भट्ट
Poacher: लंदन में वेब सीरीज 'पोचर' की स्पेशल स्क्रीनिंग, बहन शाहीन और मां सोनी के साथ शामिल हुईं आलिया भट्ट
थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रेथा थाविसिन ने आगे कहा कि उन्होंने थाईलैंड में फिल्मों की शूटिंग करने वाले निर्माताओं के साथ काम करने और सहयोग करने के को लेकर हमारी बातचीत हुई। इनमे टैक्स में छूट और लाभ को लेकर भी हमारी बातचीत हुई। मैं आश्वासन देता हूं कि थाईलैंड सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। क्योंकि यह देश में पर्यटन और संस्कृति के माध्यम से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
Anushka Sharma: अनुष्का लंदन में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? हर्ष गोयनका की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म
Anushka Sharma: अनुष्का लंदन में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म? हर्ष गोयनका की पोस्ट से कयासों का बाजार गर्म
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, साजिद नाडियाडवाला ने कहा, 'प्रधानमंत्री थाविसिन से मिलना और फिल्मों की शूटिंग में सहयोग को लेकर चर्चा करना वास्तव में खुशी की बात थी। यह मुलाकात थाईलैंड में फिल्मों के शूट को आसान बनाने और विचारों के आदान-प्रदान के लिए था'।
Ruchi Narain Interview: घुमक्कड़ी ने मुझे वह बनाया है, जो आज मैं हूं, नई फिल्म पर पहली बार एक्सक्लूसिव खुलासा
Ruchi Narain Interview: घुमक्कड़ी ने मुझे वह बनाया है, जो आज मैं हूं, नई फिल्म पर पहली बार एक्सक्लूसिव खुलासा