Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Raj Kumar Santoshi broke his silence on check Bounceing issue said no need to worry it will be solved easil
{"_id":"65d192ac8bc551597e0d4dde","slug":"raj-kumar-santoshi-broke-his-silence-on-check-bounceing-issue-said-no-need-to-worry-it-will-be-solved-easil-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Santoshi: चेक रिटर्न मामले पर संतोषी का बयान, बोले- चिंता की नहीं कोई बात, आसानी से हल हो जाएगा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rajkumar Santoshi: चेक रिटर्न मामले पर संतोषी का बयान, बोले- चिंता की नहीं कोई बात, आसानी से हल हो जाएगा मामला
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राजकुमार संतोषी इन दिनों अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को चेक रिटर्न मामले में गुजरात के जामनगर की एक अदालत ने संतोषी को दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें दो करोड़ रुपये का भुगतान शिकायतकर्ता को करने को कहा है। अब इस मामले पर संतोषी का जवाब सामने आया है।
2 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोषी ने इस मामले को लेकर कहा, 'यह कुछ भी नहीं है, इसके बारे में चिंता की जरूरत नहीं है। यह एक फर्जी मामला है। सुर्खियों में बने रहने के लिए लोग ऐसा करते हैं। चूंकि आप एक बड़ा नाम हैं, इसलिए ऐसे मुद्दे भी समाचार बन जाते हैं।'
3 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
संतोषी ने आगे कहा, 'इस मामले को आसानी से हल कर लिया जाएगा। मेरे वकील इस मामले को लेकर सक्रिय हैं। मैं इसे लेकर जरा भी परेशान नहीं हूं। कानून को अपना काम करने दीजिये। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। फिलहाल मैं अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग कर रहा हूं। शबाना आजमी भी फिल्म के लिए अपनी शूटिंग शुरू कर चुकीं है। मैंने पहले उनके साथ काम नहीं किया है और मैं काफी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, संतोषी के वकील की ओर से बताया गया कि अदालत ने अपने फैसले पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी है और उन्हें जमानत भी दे दी है। हमने कोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए समय मांगा था। मजिस्ट्रेट अदालत ने कई तथ्यों को नजरअंदाज किया और हमारे खिलाफ फैसला सुनाया है। हम इन बिंदुओं के आधार पर उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
राजकुमार संतोषी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूरा मामला एक उद्योगपति अशोक लाल से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने फिल्म के निर्माण के लिए संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे, जिसके एवज में संतोषी ने उन्हें 10 लाख रुपये के 10 चेक दिए थे, लेकिन ये सभी चेक बाउंस हो गए। कानूनी नोटिस जारी करने के बाद भी जब संतोषी ने अशोक लाल के पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद उद्योगपति ने साल 2017 में अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।