Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Pushpa 2 Fame Rashmika Mandanna Flight Makes Emergency Landing Actress was traveling with Shraddha Das
{"_id":"65d17bc7f38015c48e0195b3","slug":"pushpa-2-fame-rashmika-mandanna-flight-makes-emergency-landing-actress-was-traveling-with-shraddha-das-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस तरह हम मौत से बच गए...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तस्वीर साझा कर लिखा, 'इस तरह हम मौत से बच गए...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:11 AM IST
सार
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर लिखा, सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस फ्लाइट में रश्मिका बैठी थीं, वह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में रश्मिका को एक परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी फ्लाइट की हाल ही में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना ने अभिनेत्री और उनके साथी यात्रियों को झकझोर कर रख दिया। रश्मिका ने फ्लाइट में बैठे हुए एक तस्वीर भी साझा की है।
2 of 5
रश्मिका मंदाना, श्रद्धा दास
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद रश्मिका के फैंस उन्हें लेकर चिंता जाहिर करने लगे। रश्मिका मंदाना इस दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा दास के साथ यात्रा कर रही थीं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रश्मिका ने श्रद्धा के साथ एक सेल्फी साझा की है।
अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर लिखा, सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस फ्लाइट में रश्मिका बैठी थीं, वह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। तकनीकी समस्या के कारण यह 30 मिनट बाद फिर से मुंबई लौट आई। इस घटना में किसी को भी कोई चोट या किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती हुई नजर आई थीं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा वह इन दिनों 'पुष्पा 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक बार फिर वे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। अल्लू अर्जुन की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के लिए वह 'श्रीवल्ली' की भूमिका फिर से निभाएंगी। इसके साथ ही रश्मिका 'रेनबो' और 'द गर्लफ्रेंड' नाम की तेलुगु फिल्मों की भी शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे विक्की कौशल के साथ हिंदी फिल्म 'छावा' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।