Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salaar Part One Ceasefire Prabhas Prithviraj Sukumaran Starrer film to be pushed for January 2024 release
{"_id":"64f1cfed92da1e06c509a70c","slug":"salaar-part-one-ceasefire-prabhas-prithviraj-sukumaran-starrer-film-to-be-pushed-for-january-2024-release-2023-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salaar: जवान को एडवांस बुकिंग में टक्कर दे रही सालार की रिलीज डेट अचानक टली? हैरान करने वाली वजह भी आई सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salaar: जवान को एडवांस बुकिंग में टक्कर दे रही सालार की रिलीज डेट अचानक टली? हैरान करने वाली वजह भी आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 05:20 PM IST
सार
प्रभास की फिल्म 'सालार' को लेकर बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों में दस्तक देने से 27 दिन पहले फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।
विज्ञापन
1 of 5
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रशांत नील और प्रभास का पहला सहयोग 'सालार- पार्ट वन: सीजफायर' अपने एलान के समय से ही सुर्खियों में है। फिल्म इसी महीने की 28 तारीख को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'सालार' की रिलीज में रुकावट आ गई है, और अब फिल्म निश्चित समय पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे सकेगी। वहीं, प्रभास स्टारर यह मूवी कब पर्दे पर धमाल मचाने आएगी आइए जान लेते हैं-
2 of 5
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास स्टारर 'सालार' इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यूं तो इसकी रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, 'सालार' को दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 तक आगे बढ़ाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'सालार' के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है, और इस प्रकार टीम ने रिलीज को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
3 of 5
सालार
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है, और 'सालार' इस मामले में बेहद अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, इसे लेकर भी जानकारी है कि जल्द ही इसके लिए रिफंड जारी किए जाएंगे। एक न्यूज पोर्टल ने सूत्र के हवाले से कहा, 'सालार भारत से उभरने वाली बड़ी फिल्मों में एक प्रमुख स्थान रखती है, और निर्माता प्रशंसकों और फिल्म देखने वालों की उच्च उम्मीदों को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं। दुर्भाग्य से, फिल्म अभी तक तैयार नहीं है और इसके लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।'
नतीजतन, प्रभास, प्रशांत नील और उनकी टीम ने सामूहिक रूप से फिल्म को उसकी मूल रिलीज तिथि 28 सितंबर से स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है। पोर्टल के सूत्र ने आगे बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में वितरकों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका की बुकिंग रद्द कर दी जाएगी और रिफंड जारी किया जाएगा। निर्माता एक नई तारीख को अंतिम रूप देंगे और जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेंगे।
'सालार' की रिलीज डेट टलने से विवेक अग्निहोत्री को बड़ा फायदा हो सकता है। विवेक की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' और 'सालार' के बीच क्लैश हो रहा था। हालांकि, पोस्टपोन की इस खबर से विवेक की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फायदा मिलेगा। 'सालार' के पहले भाग में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ श्रुति हासन, जगपति बाबू, टीनू आनंद, श्रिया रेड्डी और अन्य कलाकार शामिल हैं। हालांकि, पोस्टपोन की खबरों पर अभी भी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।