फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Twitter Review: फिल्म को देख लोगों को बाहुबली की आई याद, एक्शन-अभिनय से लेकर साउंड इफेक्ट की हुई तारीफ

Fri, 22 Dec 2023 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Dec 2023 11:52 AM IST
विज्ञापन
Salaar Twitter Review Know Prashanth Neel Directed Prithviraj Sukumaran Prabhas Film netizens reaction
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार पार्ट 1: सीजफायर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट दिया गया है, और इसके पीछे का कारण इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसक सीन बताया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन काफी सकारात्मक देखने को मिल रहे हैं। आइए देखते हैं कि ट्विटर पर दर्शकों ने 'सलार' को कैसा रिव्यू दिया है।

Salaar Twitter Review Know Prashanth Neel Directed Prithviraj Sukumaran Prabhas Film netizens reaction
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास के फैन ने फिल्म को तीन स्टार देते हुए लिखा, 'एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन फिल्म के इस कमाल के रोलरकोस्टर में देवा के रूप में प्रभास ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है। प्रशांत नील ने एक्शन की सारी सीमाओं को लांघकर एक अच्छे कंटेंट का निर्माण किया है। पृथ्वीराज वर्धराज मन्नार की भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं जबकि जगपति बाबू उनके पिता की भूमिका में चमकते हैं। शौर्यांग पर्वम का इंतजार शुरू।'
 

Salaar Twitter Review Know Prashanth Neel Directed Prithviraj Sukumaran Prabhas Film netizens reaction
सलार - फोटो : Social media

दूसरे यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'सचमुच मैं सिर्फ रोना चाहता हूं मैं इस स्थिति में खुद को संभाल नहीं सकता। प्रभास अपने अवतार में वापस आ गए हैं। फिल्म में उनका वही अवतार दिखा है, जो बाहुबली में देखने को मिला था। फिल्म जबर्दस्त हैं। सभी को देखनी चाहिए।'
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Twitter Review Know Prashanth Neel Directed Prithviraj Sukumaran Prabhas Film netizens reaction
सलार - फोटो : social media
 एक और यूजर ने प्रभास की तारीफ करते हुए लिखा, 'उन सभी गैर-प्रभास प्रशंसकों के लिए जो उनके हालिया काम से निराश हुए हैं, यह एक्शन ब्लॉक अकेले ही उसकी भरपाई करेगा और बाकी फिल्म हमारे लिए बोनस है।'
 
 
विज्ञापन
Salaar Twitter Review Know Prashanth Neel Directed Prithviraj Sukumaran Prabhas Film netizens reaction
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने फिल्म के साउंड ट्रैक की तारीफ करते हुए कहा, 'सलार में ध्वनि डिजाइन अगले स्तर का है! हर मुक्का, हर बंदूक की गोली, हर विस्फोट मेरी शरीर में गहराई तक गूंजता रहा। साउंड टीम को सलाम। प्रभास को फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं। मजा आ गया।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed