सलमान खान भले ही हाल के दिनों में भारी सुरक्षा के बीच ‘बिग बॉस’ और ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग करते देखे गए हों, लेकिन ये सारा सिक्योरिटी तामझाम नीचे छोड़ सलमान खान अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ दिसंबर के महीने में दुबई में धमाल करने जा रहे हैं। बहुत दिनों से इस बात की चर्चा चलती रही है कि सलमान दुबई में प्रस्तावित अपना शो करेंगे या नहीं, लेकिन रविवार को सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर इसका आधिकारिक एलान कर दिया।
Da-Bangg Tour: धमकियां देने वालों को सलमान खान की सीधी चुनौती, इस दिन दुबई में खुल्ल्म खुल्ला नाचेंगे भाईजान
सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बावजूद वे दुबई में दबंग रीलोडेड टूर में भाग लेने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ टूर की तारीख की घोषणा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा
मुंबई के कद्दावर सियासी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा में यहां खासा इजाफा किया गया। उनके घर की बालकनी को निशाना बनाकर चलाई गई गोलियां की तफ्तीश पहले से चल रही है। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर भी उन पर हमला करने की साजिशों का पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है। सलमान इन दिनों रात-दिन कड़ी सुरक्षा में रहते हैं और इसके चलते उनका आना जाना भी बहुत सीमित है।
दुबई शो के तैयार सलमान खान
DUBAI get ready for DA-BANGG THE TOUR - RELOADED on 7th December 2024#SonakshiSinha @Asli_Jacqueline @DishPatani @tamannaahspeaks @PDdancing @ManishPaul03 @WhoSunilGrover @GillAastha @patel_jordy @theJAEvents @SohailKhan #AdilJagmagia #SohailKhanEntertainment
मुंबई पुलिस ने सलमान खान के पूरे परिवार को इन दिनों सुरक्षा प्रदान कर रखी है और ये भी कहा कि घर का कोई भी शख्स बिना पुलिस को बताए कहीं नहीं जाएगा। सलमान खान के दुबई जाने को लेकर मुंबई पुलिस काफी पशोपेश में रही हैं। उनके करीबियों ने भी सलमान का ये टूर टालने की सलाह दी लेकिन उनका कहना है, ‘एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’ और, इसी के चलते सलमान खान ने 7 दिसंबर को अपना दुबई शो पहले से किए गए वायदे के अनुसार करने का एलान कर दिया है।
🎟 Tickets are… pic.twitter.com/H4saVX4gDp
ये सितारे भी होंगे साथ
दबंग रीलोडेड टूर 7 दिसंबर को स्टूडियो ए, दुबई हार्बर से शुरू होगा, उसके बाद यह टूर जेद्दा और दोहा जैसे मध्य पूर्वी शहरों में जाएगा। अभिनेता ने घोषणा की कि टिकट अब प्लेटिनमलिस्ट पर उपलब्ध हैं। इस टूर में सलमान खान के साथ तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर, प्रभु देवा और मनीष पॉल जैसे अन्य सितारे भी शामिल होंगे, जो हंसी, संगीत और शुद्ध मनोरंजन से भरी एक रात का वादा करते हैं।
सलमान की आगामी फिल्म
इस बीच सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनी धवन, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे कलाकार हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'सिकंदर' 30 मार्च, 2025 को ईद पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित वीडियो